जानिए गर्मियों में ठंडे पानी के फायदे

गर्मियों में तो अधिकतर व्यक्ति ठंडा पानी पीना ही पंसद करते हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं जो सर्दियों में भी ठंडा पानी पीते हैं। आपको बता दें कि गर्म और ठंडे पानी के अलग-अलग फायदे और नुकसान होते हैं। कुछ लोग गर्म पानी को स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद बताते हैं तो कुछ ठंडे पानी को लाभदायक मानते हैं। लेकिन हर चीज के फायदे और नुकसान दोनों ही होते हैं। इसी तरह ठंडे पानी के भी फायदे और नुकसान दोनों ही प्रभाव देखने को मिलते हैं।

गर्मियों के दिनों में ठंडा पानी पीने से आप खुद को हाइड्रेट रख सकते हैं। एक्सरसाइज करते समय या उसके बाद भी आपके शरीर का तापमान काफी अधिक रहता है, इस दौरान ठंडा पानी पीने से शरीर के तापमान को सामान्य बनाएं रखने में मदद मिलती है। ठंडा पानी आपके शरीर की गर्मी को अवशोषित कर लेता है, जिससे शरीर सामान्य अवस्था में आ जाता है। ठंडा पानी आपके शरीर में होने वाली पानी की कमी को जल्द दूर करने में भी सहायक होता है, क्योंकि यह गर्म पानी की अपेक्षा तेजी से आपके रक्त में प्रवेश कर पाता है।

हार्मोन शरीर में विभिन्न ग्रंथियों द्वारा उत्पादित सबसे महत्वपूर्ण रासायनिक पदार्थ हैं। हाल ही में हुए अध्ययन से इस बात का पता चला है कि ठंडा पानी पीने से विशेष रूप से एस्ट्रोजन और टेस्टोस्टेरोन हार्मोन्स पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ठंड़ा पानी व्यक्ति की सेक्सुअल लाइफ को बेहतर बनाएं रखने में मददगार होता है। ऐसे में आप अगली बार जब भी सामान्य तापमान वाला पानी पिएं उसमें थोड़ा ठंडा पानी या बर्फ जरूर मिला लें।

नींबू पानी पीने से शरीर के विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है, इस बात को आप सभी जानते ही होंगे। लेकिन गर्मियों के दिनों में गर्म या सामान्य तामपान वाले पानी से बना नींबू पानी अच्छा नहीं लगता है। इस मौसम में आप ठंडे पानी से नींबू पानी बनाएं। ठंडे पानी से बने नींबू पानी में आप हल्का सा नमक भी मिला सकते हैं। यह ड्रिंक आपके शरीर को डिटॉक्सिफाई करने के साथ पसीने के कारण विटामिन्स और नमक की कमी को भी पूरा करने में मददगार साबित होती है। इसके साथ ही नींबू में मौजूद विटामिन सी और सिट्रीक एसिड आपके शरीर और मस्तिष्क दोनों को ताजगी प्रदान करने का काम करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *