धोनी को क्यों चेन्नई थाला कहा जाता है? जानिए
महेंद्र सिंह धोनी को उनके प्रशंसकों द्वारा ‘थाला’ कह कर पुकारा जाता है। इनमे अधिक्तर वह प्रशंसक शामिल हैं जो कि दक्षिण भारत से संबन्ध रखते हैं। ‘थाला’ शब्द थालाइवर (Thalaivar) से बना है।
तमिल में “थाला” शब्द का अर्थ है मुखिया; संचालन या किसी दल का नेतृत्व करने वाला, इसलिए भारत के सबसे सफलतम कप्तानों में से एक, धोनी को अपने दक्षिण भारतीय प्रशंसकों द्वारा इस नाम से बुलाया जाता है।
इसके अलावा भी इसके कई अर्थ हैं जैसे कि , विषम परिस्थितियों से लड़ कर सफलता को छूने वाला, वैसा व्यक्ति जो कि अपने सादेपन (simplicity) के लिए जाना जाता हो इत्यादि।