रोज सुबह खाली पेट 15 किसमिस भीगी हुई साथ ही उसका पानी रात को भिगोया हुआ पीने से शरीर को क्या लाभ हो सकते हैं? जानिए

किशमिश के 15 दाने और उसका पानी सुबह खाली पेट सेवन करने से कब्ज और गैस की समस्या दूर होती है और पाचन शक्ति बढ़ती है।

अगर किसी व्यक्ति को सोने में परेशानी होती है तो उसके लिए भीगी हुई किशमिश और उसका पानी किसी वरदान से कम नहीं है।

इसके सेवन से शरीर से सारे हानिकारक टॉक्सिन बाहर निकल जाते हैं, जिसका सीधा असर आपकी त्वचा पर दिखाई देता है और त्वचा साफ होने लगती है। चेहरे की झुर्रियां ठीक हो जाती हैं और बुढ़ापा भी जल्दी नहीं आता।

जो लोग खेल से जुड़े हैं उन्हें किशमिश और इसके पानी का सेवन करना चाहिए। इससे पर्याप्त मात्रा में ऊर्जा मिलती है। दुबले-पतले बच्चों के शारीरिक विकास के लिए यह बहुत फायदेमंद होता है।

इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण भी होते हैं जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करते हैं। ऐसे में इम्युनिटी को मजबूत रखने के लिए किशमिश और इसके पानी का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है।

शरीर में आयरन की कमी को दूर करने के लिए किशमिश एक अच्छा विकल्प माना जाता है। एनीमिया की समस्या हमेशा के लिए खत्म हो जाती है।

ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है। इसके अलावा हार्ट अटैक और हाइपरटेंशन जैसी समस्याओं से बचा जा सकता है।

इसके सेवन का तरीका भी बहुत आसान है। 15-20 किशमिश को पानी से अच्छी तरह धो लें। इसे रात भर पानी में भिगो दें। इसमें इतना पानी होना चाहिए कि किशमिश अच्छे से डूब जाए। सुबह खाली पेट किशमिश चबाकर खाएं और ऊपर से इस पानी को पी लें। 30 से 40 मिनट तक कुछ भी न खाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *