ये है दुनिया में सबसे लंबे समय तक जीने वाले जानवर

  1. आर्टिका आईलैंडिका: यह एक प्रकार की शैल फिश होती है जो कि दुनिया में सबसे ज्यादा जीने वाले जीवोंं में से एक मानी जाती है। यह उत्तरी अटलांटिका में पाई जाती है। बताया जाता है कि एक सामान्य आर्टिका आईलैंडीका 507 साल तक जीवित रह सकती है। 500 सालों में इंसान 8 बार मर सकता है।
  2. ग्रीनलैंड शार्क: ग्रीनलैंड शार्क दुनिया में सबसे ज्यादा जीने वाले जीवो में से एक है। वैज्ञानिकों के अनुसार ग्रीनलैंड शार्क पृथ्वी पर सबसे ज्यादा जीने वाली शार्क है। इनकी औसतन आयु लगभग 400 साल है। ग्रीनलैंड शार्क 1 साल में सिर्फ 1 सेंटीमीटर ही बढ़ती है। दुनिया मेंं सबसे बड़ी शार्क की लंबाई 5 मीटर तक हो सकती है। यह शार्क उत्तरी अटलांटिक महासागर में पाई जाती है।
  3. बोहैड व्हेल: यह व्हेल सबसे अधिक जीने वाले स्तनधारियों में से एक है। इसकी आयु 200 वर्ष से अधिक होती है। यह व्हेल आर्कटिक और उप आर्कटिक में पाई जाती है और इसे आर्कटिक व्हेल भी कहा जाता है।
  4. कोइ फिश: दुनिया में सबसे ज्यादा जीने वाले जीवो में कोइ फिश का नाम भी शामिल है। यूरोप और एशिया में पाई जाने वाली यह मछली सफेद, लाल, पीली और नीली रंग की होती है। ज्यादातर यह मछली पूर्व एशिया में पाई जाती है। यह ठंडे पानी में बड़े ही आराम से 200 से ज्यादा सालों तक जीवित रह सकती है।
  5. टुआटारा: टुआटारा एक रेंगने वाला जंतु है जो कि न्यूजीलैंड में पाया जाता है। अगर सबसे ज्यादा जीने वाले जीवोंं की बात होगी तो उसमें टुआटारा का नाम ज़रूर आएगा। बताया जाता है कि यह अजीब जानवर पिछले 200 मिलियन सालों से धरती पर मौजूद है। वैसे वैज्ञानिक ठीक से इन जीवोंं की उम्र का पता नहीं लगा पाए लेकिन इनकी आयु बहुत अधिक होती है।
  6. ईल फिश: ईल फिश नाम की मछली दुनिया में सबसे ज्यादा जीने वाले जीवोंं में शामिल है। ईल फिश दुनिया के लगभग सभी भागों में पाई जाती है। ईल फिश का शरीर सांप के जैसा लंबा होता है और शरीर पर छोटे-छोटे शल्क पाए जाते हैं। ईल फिश अपनी उम्र में 4 मिलियन से ज्यादा अंडे देती है। मतलब सोचने वाली बात है कि यह मछली 40 लाख से भी ज्यादा अंडे देती है कुछ समय तक लोगों ने इन्हें सांप ही माना था। इनकी आयु औसतन 150 साल होती है।
  7. गैलापागोस कछुआ: दुनिया में सबसे ज्यादा जीने वाले जीवो में कछुआ भी शामिल है। गैलापागोस कछुए की आयु 150 वर्ष से भी ज्यादा होती है। इनमें से कुछ तो ऐसे भी होते हैंं जो 225 वर्ष से अधिक जीवित रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *