रोज सुबह भीगे हुए चने खाने से होते हैं ये 3 फायदे
चना भारत का प्रमुख खाद्यान है। यह हमें बहुत से स्वास्थ्य लाभ दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अगर आप सिर्फ स्वाद के लिए भुने हुए चने खाते हैं तो इसके कई बेहतरीन फायदों से अंजान हैं। भुने हुए चने अगर सही तरीके से चबा चबाकर खाए जाएं तो इससे शारीरिक ताकत हासिल हो सकती है।
सूखा चना कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, नमी, चिकनाई, रेशे, कैल्शियम, आयरन व विटामिन्स का अच्छा स्त्रोत है। जिस कारण इसे गरीब लोगों के बादाम की संज्ञा दी जाती है। यह बहुत ही पौष्टिक और फायदेमंद आहार के रूप में उपयोग किया जाता है। लेकिन क्या आप चने खाने के फायदे और नुकसान जानते हैं। चना जिसे अन्य क्षेत्रीय भाषा में काले चने से भी जाना जाता है।
काले चने फाइबर से भरे होते हैं। इसे भिगोकर खाना पेट के लिए बहुत लाभदायक होता है। कब्ज की शिकायत होने पर यह आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होते हैं। लेकिन इसका प्रयोग छिलकों के साथ ही करें।
त्वचा के लिए भी चने के कई फायदे हैं। इसमें मौजूद मैंगनीज झुर्रियों को हटाकर एजिंग के प्रभाव को कम करता है। इसमें मौजूद विटामिन-ए भी झुर्रियों को हटाने का काम कर सकता है।