यशवंत सिन्हा की पीसी में शामिल हुए शत्रुघ्न सिन्हा, पढे पूरी खबर
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छोड़ कांग्रेस का दामन थामने वाले अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा ने एक बार फिर अपने कांग्रेस पार्टी सहयोगियों को नाराज कर दिया है.
कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने ट्वीट किया, ‘शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारक हैं, लेकिन वह सपा के लिए प्रचार करते हैं और आरएसएस की खाकी पैंट पहनते हैं.’
कृष्णम, शत्रुघ्न सिन्हा से लोकसभा चुनाव के वक्त से नाराज हैं. लखनऊ लोकसभा सीट से जब कृष्णम कांग्रेस पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे थे, तब उनके खिलाफ शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा सपा के टिकट पर यहीं से लड़ रही थीं और अभिनेता कांग्रेस में होने के बाद भी अपनी पत्नी के लिए प्रचार कर रहे थे. आचार्य कृष्णम ने कहा कि संतोष सिंह और सत्यदेव त्रिपाठी जैसे वरिष्ठ नेताओं को बिना किसी कारण के निष्कासित किया जा सकता है
इस बीच, संपर्क करने पर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, ‘मुझे लगता है कि कुछ निहित स्वार्थों से विवाद अनावश्यक रूप से उत्पन्न हो रहा है. कांग्रेस के प्रति मेरी निष्ठा में कोई संदेह नहीं है, लेकिन प्रत्येक के जीवन के व्यक्तिगत और राजनीतिक पहलुओं में अंतर होना चाहिए.’