इस अभिनेत्री के पिता से शादी का हाथ मांगने गए थे सलमान, मिला था यह जवाब

सलमान खान हिंदी सिनेमा के सबसे हैंडसम और मशहूर अभिनेता हैं। उन्हें आए दिन लड़कियों के प्रपोजल मिलते रहते हैं। लड़कियों द्वारा सलमान को शादी के लिए प्रपोज करना एक आम बात है, लेकिन क्या आपको पता है कि सलमान खान भी एक अभिनेत्री को प्रपोज कर चुके। अगर आप सोच रहे हैं कि वह एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय है तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है।

उस एक्ट्रेस का नाम जूही है। बीते जमाने की मशहूर अभिनेत्री जूही चावला से सलमान शादी करना चाहते थे। पहली बार जूही को देखकर ही सलमान उनके दीवाने हो गए थे। इसके बाद सलमान जूही चावला के पिता के पास हाथ मांगने के लिए पहुंच गए, लेकिन जूही के पिता ने साफ इंकार कर दिया। पिता से ना सुनने के बाद सलमान ने जूही का साथ छोड़ दिया।

1995 में जूही चावला ने उद्योगपति जय मेहता से शादी कर घर बसा लिया था। जब सलमान ने जूही चावला को प्रपोज किया था, उस समय तक जूही और जय मेहता नहीं मिले थे। सलमान से अलग होने के बाद जूही और जय की मुलाकात हुई, दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे और शादी कर ली।

सलमान से अलग होने के बाद जूही ने शादी कर घर बसा लिया, लेकिन सलमान आज तक कुंवारे हैं। सलमान की उम्र 54 वर्ष हो चुकी है, लेकिन उन्होंने शादी नहीं की है। उनके शादी ना करने का कारण कोई नहीं जानता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *