जानिए पत्ता गोभी खाने स्वास्थ्य के फायदे

पत्ता गोभी को स्वस्थ आहार का एक ज़रूरी हिस्सा माना जाता है। पत्ता गोभी कई रंगो और कई किस्मों में आती है। पत्ता गोभी को बंद गोभी भी कहा जाता है। रेड और ग्रीन कैबेज बहुत ज्यादा पाई जाती है। इसे पका कर या कच्चे सलाद के रूप में भी खा सकते हैं। पत्तागोभी में विटामिन, लोहा और पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

पत्ता गोभी का उपयोग इंडियन और वेस्टर्न दोनों तरह के खाने में किया जाता है। यह साल के हर सीज़न में मिलती है और इसे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक माना जाता है।

पत्ता गोभी के फायदे कैंसर के लिए –
पत्ता गोभी में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो कैंसर से बचने में मदद करते हैं। इसमें सिनिग्रिन, इन्डोल और कार्बिनोल जैसे पदार्थ पाए जाते हैं जो कैंसर से बचाव करने में सहायक होते हैं।

बंद गोभी के फायदे इम्युनिटी को बढ़ाएँ –
बंद गोभी इम्युनिटी को मजबूत करने और उसे बढ़ाने में बहुत सहायक होती है। इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है जो बॉडी की इम्युनिटी को मजबूत करता है।

पत्ता गोभी खाने के फायदे आँखों के लिए –
पत्ता गोभी के सेवन से मोतियाबिंद का ख़तरा बहुत कम हो जाता है। इसके लगातार सेवन से शरीर में बीटा कैरोटीन बढ़ जाता है जिससे आँखे सही रहती है।

पत्तागोभी का जूस है अल्सर में लाभदायक –
पत्ता गोभी में ग्लूटामाइन नामक पदार्थ पाया जाता है जो कि पेप्टिक अल्सर का विरोधी होता है। इसका सेवन करने से अल्सर होने की संभावना बहुत कम हो जाती है।

पत्ता गोभी के गुण करें वजन कम –
पत्ता गोभी वजन कम करने में भी बहुत सहायक होती है। इसमें बहुत कम कैलोरी होती है, तो इसका भरपूर सेवन करने से आपका पेट भी भर जाता है और वजन भी घट जाता है।

पत्तागोभी के फायदे त्वचा के लिए –
पत्ता गोभी में काफी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो स्किन की सही देखभाल करने में सहायक होते हैं। इससे आपके चेहरे और त्वचा में लाभ होता है। इसे खाने से चेहरे पर ग्लो आता है और पिंपल्स भी दूर हो जाते हैं।

कैबेज के बेनिफिट्स मांसपेशियों को रखें स्वस्थ –
पत्ता गोभी में लैक्टिक एसिड काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है जो मांसपेशियों को चोटिल होने से बचाता है और उसे स्वस्थ रखने में सहायक होता है।

पत्तागोभी का जूस करे कब्ज को दूर –
इसमें बहुत ज्यादा रेशे होते हैं जिसकी वजह से पाचन क्रिया अच्छी तरह से होती है और पेट ठीक रहता है। इससे कब्ज की शिकायत भी नहीं होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *