हमारे प्राचीन शास्त्रों में शहद honey को अमृत कहा गया है। दरअसल, शहद एक ऐसी एंटीबायोटिक औषधि है जो पूरी तरह प्राकृतिक है। सेहत से लेकर खूबसूरती तक, हर समस्या का समाधान इस शहद में है। शहद में कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर में कई जरूरी तत्वों की पूर्ति कर सकते हैं।
शहद कई बीमारियों में औषधि का काम भी करता है। शहद honey के सेवन से आंखों की रोशनी बेहतर हो सकती है, वहीं खांसी, अस्थमा और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से भी छुटकारा पाया जा सकता है। इतना ही नहीं, शहद के नियमित सेवन से आपके खून में मौजूद अशुद्धियां दूर होंगी। साथ ही, इसके रोजाना सेवन से दिल से जुड़ी बीमारियों की संभावना काफी कम हो जाती है। आइए जानते हैं शहद के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में…
दरअसल, शहद honey प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले पोषक तत्वों, खनिजों और विटामिनों का भंडार है। शहद में मुख्य रूप से फ्रुक्टोज पाया जाता है। इसके अलावा इसमें कार्बोहाइड्रेट, राइबोफ्लेविन, नियासिन, विटामिन बी-6, विटामिन सी और अमीनो एसिड भी पाए जाते हैं। एक चम्मच (21 ग्राम) शहद में करीब 64 कैलोरी और 17 ग्राम शुगर (फ्रुक्टोज, ग्लूकोज, सुक्रोज और माल्टोज) होती है। शहद में फैट, फाइबर और प्रोटीन बिल्कुल नहीं होता।

शहद honey के औषधीय गुण
आयुर्वेद में शहद honey को औषधि का दर्जा प्राप्त है और अब दुनियाभर में लोग मिठास के लिए भी शहद का इस्तेमाल करने लगे हैं। पिछले कुछ दशकों में शहद पर किए गए कई वैज्ञानिक शोध आयुर्वेद में बताए गए इसके गुणों की पुष्टि करते हैं। अगर शहद के औषधीय गुणों की बात करें तो इसे कई बीमारियों के इलाज में उपयोगी माना जाता है। इसके अलावा शहद में एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं जिसकी वजह से यह घाव भरने या चोट से जल्दी राहत दिलाने में भी काफी कारगर है। आइए आपको इसके सेवन से शरीर को होने वाले फायदों के बारे में बताते हैं।
ऊर्जा के लिए
शहद honey को ऊर्जा का भंडार कहा जाता है। दरअसल, पूरे दिन के काम के लिए व्यक्ति के शरीर को बहुत अधिक ऊर्जा की आवश्यकता होती है। ऐसे में शहद honey की मदद से शरीर को ऊर्जावान बनाया जा सकता है। नियमित रूप से एक चम्मच शहद का सेवन करने से शरीर को ऊर्जा प्रदान की जा सकती है।
त्वचा के लिए फायदेमंद
इसी क्रम में, चमकदार त्वचा के लिए भी शहद का सेवन काफी मददगार साबित हो सकता है। त्वचा का रंग साफ करने और उसमें चमक लाने के लिए रोजाना ठंडे पानी में शहद मिलाकर पीना चाहिए।

मांसपेशियों को मजबूत
शरीर की मांसपेशियां जितनी मजबूत होंगी, शरीर उतनी ही तेजी से कठिन काम करने में सक्षम होगा। ऐसे में शरीर की मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए शहद का सेवन काफी फायदेमंद हो सकता है।
बीमारियों से बचाव
कहा जाता है कि शहद honey खाने से कई तरह की बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है। इसे नियमित रूप से खाने वालों को सर्दी-खांसी नहीं होती। शहद के नियमित सेवन से पेट के कैंसर से बचा जा सकता है। साथ ही, शहद में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट की मदद से ट्यूमर बनने से भी रोका जा सकता है।
कटने या जलने पर करें इस्तेमाल
क्या आप जानते हैं कि कटने या जलने पर शहद का इस्तेमाल करना बहुत फायदेमंद होता है? शहद में मौजूद एंटीसेप्टिक गुण जले हुए हिस्से को जल्दी ठीक करते हैं और त्वचा को संक्रमण से भी बचाते हैं। अगर आपकी त्वचा पर हल्की खरोंच है या कोई हिस्सा हल्का जल गया है, तो उस हिस्से पर शहद लगाएं। यह जलन को कम करता है और उस हिस्से में संक्रमण को रोकता है।
खांसी होने पर
अगर आपको लंबे समय से खांसी है, तो इसका इस्तेमाल करें। खांसी से राहत पाने के लिए यह एक कारगर घरेलू उपाय है। शहद में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण संक्रमण को और बढ़ने से रोकते हैं और यह कफ को पतला भी करता है, जिससे कफ आसानी से बाहर निकल जाता है। खासकर जो लोग सूखी खांसी से परेशान हैं, उन्हें शहद से जल्दी राहत मिलती है। रात को सोने से पहले एक चम्मच शहद को गुनगुने पानी में मिलाकर पिएं। यह कफ को पतला करने के साथ-साथ खांसी से भी जल्दी राहत दिलाता है। अदरक और शहद honey से तैयार ड्रिंक भी खांसी से राहत दिलाने में कारगर है।
वजन कम करने में मददगार
अगर आप बढ़ते वजन या मोटापे से परेशान हैं, तो शहद का सेवन करके अपना वजन कम कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शहद में बिल्कुल भी फैट नहीं होता है। वजन को नियंत्रित करने के साथ ही यह शरीर honey के कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी कम करता है। इसलिए नियमित रूप से शहद का सेवन करें। इसके लिए एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर रोज सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। इसे पीने के बाद आधे से एक घंटे तक कुछ न खाएं। आप इस मिश्रण में आधे नींबू का रस भी मिला सकते हैं।
कब्ज से राहत
अगर आप कब्ज की समस्या से जूझ रहे हैं तो शहद आपके लिए रामबाण इलाज साबित हो सकता है। कब्ज पेट से जुड़ी कई समस्याओं की जड़ है। शहद honey शरीर में फ्रुक्टोज के अवशोषण को कम करता है, जिसकी वजह से आप इसका सेवन कब्ज से राहत पाने के लिए भी कर सकते हैं। कब्ज से राहत दिलाने के अलावा यह पेट फूलने और गैस की समस्या से भी राहत दिलाता है। कब्ज से राहत पाने के लिए एक गिलास गुनगुने दूध में एक चम्मच शहद honey मिलाकर रोज रात को सोने से पहले इसका सेवन करें।
ऐसे मिलेगा आपकी त्वचा को फायदा
शहद के फायदे सिर्फ पाचन और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनाने तक ही सीमित नहीं हैं बल्कि यह त्वचा को निखारने में भी मदद करता है। आप अपनी त्वचा के लिए शहद का कई तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां हम इस्तेमाल के कुछ प्रमुख तरीके बता रहे हैं:
अगर आपकी त्वचा रूखी है तो एक चम्मच शहद लें और इसे त्वचा के रूखे हिस्से पर लगाएं। इसे 15-20 मिनट तक सूखने दें और फिर ठंडे पानी से धो लें। इसे हफ्ते में कम से कम तीन बार इस्तेमाल करें।
चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए शहद से तैयार फेस पैक का इस्तेमाल करें। आमतौर पर शहद और नींबू, शहद और दूध, शहद और केला और शहद और दही से तैयार फेस पैक ज्यादा फायदेमंद होते हैं।
Leave a Reply