हर तिल बयान करता है आपके व्यक्तित्व और भविष्य के रहस्य, जानिए कैसे

तिल हमारे स्वभाव, व्यक्तित्व के बारे में बहुत कुछ बताते है। हर तिल कुछ कहता है, हर तिल में एक राज़ रहता है। क्या आप भी जानना चाहेंगे? तो फिर देर किस बात की, आइये जानते है।

  1. नाक के बाई तरफ तिल होने पर बहुत मुश्किल से सफलता हाथ लगती है। संघर्ष ताउम्र बना रहता है, लेकिन फिर अपनी जिजीविषा व मेहनत लगन के कारण ऐसे व्यक्ति हर मुसीबत को पार कर लेते हैं, और अंत मे जीत उन्ही की होती है।
  2. जिन लोगों के दाएं हाथ पर तिल होता है, उनका हर काम बिना किसी परेशानी के हो जाता है। जबकि बाएं हाथ पर तिल वाले लोग काफी चंचल स्वभाव के और ज्यादा खर्च करने वाले होते हैं।
  3. यदि किसी की आंखों के कोने में तिल है, तो वह व्यक्ति संवेदनशील स्वभाव के होते हैं। लेकिन अपनी भावनात्मकता के कारण ऐसे लोग जीवन में कई बार अपने धोखे भी खाते है।
  4. जिन लोगों की दाहिनी आंख के नीचे तिल होता है, वह कामुक स्वभाव के होते हैं। लेकिन दूसरों की मदद के लिए तत्पर भी रहते हैं और जिंदगी में कामयाब भी रहते हैं।
  5. जिन लोगों की दाहिनी आंख के नीचे नाक के पास तिल होता है, वह रहस्यमई स्वभाव के होते हैं। ऐसे लोगों को समझ पाना बहुत ही मुश्किल होता है। इस कारण इनसे लोग कतराते भी हैं।
  6. जिन लोगों के होंठ के ऊपर बाई हाथ की तरफ तिल होता है, वह संतान को बहुत प्यार करने वाले होते हैं। ऐसे व्यक्ति विश्वास पात्र होते हैं। उनकी उदारता के कारण घर में सुख समृद्धि बनी रहती है।
  7. बाई आंख के कोने में तिलवाले अपने प्यार के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। उसके नीचे तिलवाले असुरक्षा की भावना में जीवन व्यतीत करते हैं।
  8. जिन लोगों के होंठ के आसपास तिल होता है, वह प्रेमी स्वभाव के होते हैं। उनके अपनेपन के कारण पराये भी जल्दी उनके अपने हो जाते हैं। उनके अच्छे स्वभाव के कारण उन्हें हर कोई पसंद करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *