भूलकर भी शिवरात्रि के व्रत में इन चीजों का सेवन ना करें,नहीं तो हो सकता है खतरनाक

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि 21 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है और बहुत सारे लोग व्रत रखते हैं. शिवरात्रि हर महीने के कृष्‍णपक्ष चतुर्दशी पर आती है। लेकिन जो शिवरात्रि फाल्गुन कृष्‍ण चतुर्दशी को आती है उसे महाशिवरात्रि कहते हैं।

हम बताएंगे कि आपको महाशिवरात्रि के दिन में क्या -क्या खाना है, क्या नहीं तो चलिए आपको बताते हैं.

1. जो लोग महाशिवरात्रि के दिन व्रत रखते हैं वह शरीर में पानी की कमी न हो इसके लिए जूस का सेवन कर सकते हैं। आप अनार या संतरे का जूस पी सकते हैं।  जिससे आपके शरीर को एनर्जी मिलेगी।

2. महाशिवरात्रि के दिन फलाहार खा सकते हैं। जैसे सेब, संतरा, पपीता, केला और खीरा ये फल खा सकते हैं। 

3 . इस दिन आप नमक और काली मिर्च दही में मिलाकर खा सकते हैं। 

४. इस व्रत में आप साबुदाने की खिचड़ी या पापड़ का सेवन कर सकते हैं। 

इन चीजों का सेवन व्रत में न करें
1. अनाज का सेवन व्रत में नहीं करना चाहिए।

2. साधारण नमक का इस्तेेमाल शिवरात्रि के व्रत के खाने में ना उपयोग करें। सेंधा नमक ही खाने में इस्तेमाल करना चाहिए।

3. नॉनवेज या अंडा व्रत के दौरान ना खाएं।

4. प्याज से बनी चीजें भी इस व्रत में नहीं खानी चाहिए।

अगर आप इन चीजों को फॉलो करते हैं तो आप का व्रत सफल बन सकता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *