स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुने बेस्ट न्यूड लिपस्टिक

लिपस्टिक महिलाओं की खूबसूरती में चार चांद लगाती है। इसलिए इसे मेकअप का एक खास हिस्सा माना जाता है। इस समय लिपस्टिक में टॉप पर हैं न्यूड लिपस्टिक। वैसे तो लिपस्टिक कई शेड्स में आती हैं लेकिन देखा जाता है कि रेड और पिंक लिपस्टिक महिलाएं सबसे ज्यादा यूज करती हैं। ये दोनों काफी डार्क कलर होते हैं जिन्हें हमेशा इस्तेमाल करना अच्छा नहीं लगता है।

जैसे कि ऑफिस, शॉपिंग या अन्य जगहों पर इतनी डार्क लिपस्टिक लगाकर जाना थोड़ा अजीब लगता है इसलिए आजकल न्यूड लिपस्टिक की पापुलैरिटी बढ़ रही है। यह हल्के शेड्स में आती है और इसे कहीं भी लगाकर जाया जा सकता है। हालांकि यह थोड़ी महंगी होती है लेकिन आपको एक ग्लैमरस लुक प्रदान करती है। सही न्यूड लिपस्टिक ढूंढना बड़ी मेहनत का काम है। भारतीय महिलाओं को स्किन टोन के अनुसार लिपस्टिक खरीदने में काफी प्रॉब्लम होती है। इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि न्यूड लिपस्टिक क्या होती है। अपनी स्किन टोन के लिए न्यूड लिपस्टिक कैसे चुनें और बाज़ार में मिलने वाली कौन सी न्यूड लिपस्टिक बेस्ट है।

न्यूड लिपस्टिक क्या है?
स्किन टोन के आधार पर इस्तेमाल की जाने वाली लिपस्टिक को न्यूड लिपस्टिक कहा जाता है। यह लिपस्टिक हैवी मेकअप को बैलेंस करने का कार्य करती है और एक आकर्षक लुक प्रदान करती है। न्यूड लिपस्टिक सिर्फ स्किन टोन के आधार पर ही इस्तेमाल नहीं की जाती है बल्कि यह लिप टोन और कलर के अनुसार भी लगायी जाती है। न्यूड लिपस्टिक विभिन्न प्रकार के शेड्स में आती है और हर महिला अपनी स्किन टोन के अनुसार न्यूड लिपस्टिक सेलेक्ट करती है।

स्किन टोन के लिए परफेक्ट न्यूड लिपस्टिक कैसे चुनें –
न्यूड लिपस्टिक चुनने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप अपनी नैचुरल स्किन टोन से हल्का डार्क और वार्म लिपस्टिक सेलेक्ट करें। इसका मतलब यह भी है कि जब आप न्यूड लिपस्टिक खरीदने जाएं तो चेहरे पर फाउंडेशन ना लगाएं। इससे आपको सही शेड खोजने में ज्यादा दिक्कत नहीं होगी। हल्के डार्क शेड वाली न्यूड लिपस्टिक एक बराबर टोन प्रदान करने में मदद करता है आपकी लिपस्टिक और स्किन के नैचुरल शेड के बीच बैलेंस भी बनाए रखता है जो देखने में काफी अट्रैक्टिव लगता है।

अगर आप पिंक और रेड लिपस्टिक से कुछ दिनों तक मुक्ति पाना चाहती हैं तो लिपस्टिक खरीदते समय हमेशा ध्यान रखें कि इस तरह का न्यूड लिपस्टिक खरीदें जो आपको कैजुअल लुक दे और आप अलग दिखें।

यदि आपकी स्किन बहुत लाइट है तो जाहिर है कि आपके लिप्स भी नैचुरली पिंक ही होंगे। इस केस में आपको ब्राइट शेड वाले न्यूड लिपस्टिक खरीदना चाहिए जो आपके रंग को थोड़ा कॉन्ट्रास्ट लुक दे सके। लाइट स्किन पर न्यूड शेड लिपस्टिक लगाने के बाद लिप ग्लॉस लगाने से ग्लॉसी साइनिंग आती है और आकर्षण बढ़ जाता है।

अगर आप ऐसी न्यूड लिपस्टिक खरीदना चाहती हैं जो लगाने के बाद दिखायी ना दे तो आपको अपनी स्किन टोन या लिप कलर से मैच करती हुई लिपस्टिक खरीदनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *