गैंगस्टर विकास दुबे के साथियों पर यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एनकाउंटर में बदमाश श्यामू बाजपेयी घायल
कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या के मुख्य आरोपी विकास दुबे के करीबियों पर अब यूपी पुलिस ताबड़तोड़ एक्शन कर रही है। बुधवार सुबह हमीरपुर में विकास दुबे के करीबी अमर दुबे का एनकाउंटर किया गया।
उसके बाद पुलिस ने कानपुर में 25 हजार इनामी श्यामू वाजपेयी का एनकाउंटर किया है। इस एनकाउंटर में विकास दुबे गैंग का मेम्बर श्यामू घायल हो गया है। उसे हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार विकरू गांव में पुलिस टीम पर हुए हमले में श्यामू बाजपेयी का भी नाम शामिल था। वहीं फरीदाबाद से पुलिस ने विकास दुबे के एक साथी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों के नाम श्रवण, अंकुर और प्रभात हैं।