पिता ने जिस एक्ट्रेस के साथ किया फिल्म में रोमांस, बेटे ने उसी को बनाया पिता की बहू
फिल्मों में कई अभिनेत्रियों के साथ ऐसा होता है कि वह जिस अभिनेता के साथ काम करती है शादी होने के बाद भविष्य में वह अभिनेता उस अभिनेत्री के रिश्ते में कुछ लगने लगता है। आज हम एक साउथ की ऐसी ही अभिनेत्री के बारे में बात करने जा रहे हैं। इस अभिनेत्री ने फिल्मों में जिस अभिनेता के साथ रोमांस किया वह अभिनेता आगे चलकर रिश्ते में इस अभिनेत्री के ससुर बन गए।
हम जिस अभिनेत्री की बात कर रहे हैं वह कोई और नहीं बल्कि साउथ की जानी मानी अभिनेत्री समांथा रुथ प्रभु है। समांथा रुथ प्रभु ने साल 2017 में चैतन्य से शादी की थी। चैतन्य साउथ फिल्म के जाने-माने अभिनेता नागार्जुन के बेटे हैं। शादी से पहले समांथा नागार्जुन के साथ फिल्मों में रोमांस कर चुकी है।
नागार्जुन और समांथा रूथ प्रभु ने साउथ की फिल्म मनमधुलु में साथ काम किया था। इस फिल्म में दोनों ने खूब रोमांस किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट भी हुई थी। बाद में समांथा ने नागार्जुन के बेटे चैतन्य ने से शादी कर ली।
इसके बाद यह दोनों रिश्ते में ससुर और बहु हो गए। अब यह दोनों अपनी जिंदगी में काफी खुश हैं। हालांकि शादी के बाद भी समानता ने फिल्मों में काम करना बंद नहीं किया है। एक इंटरव्यू के दौरान समांथा विवादित बयान देने की वजह से भी काफी सुर्खियों में रही थी। इस अभिनेत्री को साउथ के साथ साथ पूरे देश में पसंद किया जाता है।