भारत की खोज किसने और कब की थी ? जानिए
भारत की खोज किसी ने नहीं की थी। क्योंकि भारत के लोग और भारत पहले से ही मौजूद था और दुनिया को इसके बारे में पता था। और दुनिया के नक्शे में भारत पहले से मौजूद था।
वास्कोडिगामा ने सबसे पहले 20 मई 1498 ई को समुद्र के रास्ते भारत आकर समुद्र में एक नया मार्ग बनाया था। ना कि उसने भारत की खोज की थी।
भारत की खोज सर्वप्रथम सन् 20 मई 1498 को वास्को डि गामा (Vasco da Gama) ने की थी, कुछ ऐसा ही हम लोग बचपन से अपने स्कूलों में पढ़ते आ रहे हैं| पर यह कहना गलत होगा कि भारत की खोज वास्को डि गामा ने की थी , क्यूंकि इतनी बड़ी और दूर तक फैली हुई भारत देश की पृष्ठ भूमि वाले देश की खोज एक इंसान ने की जिसके लिए उसे इतिहास में इतना बड़ा बना दिया ये सुनने में थोड़ा अजीब नहीं लगता है|
अगर सही शब्दों में कहा जाए तो भारत तक पहुँचने के लिए समुद्री रास्ते की खोज वास्को डि गामा ने की थी , इससे पहले यूरोपियन देशों को भारत के बारे में पूरी जानकारी नहीं थी , भारत की खोज मसालों के व्यापर को बढ़ाने के लिए यूरोप द्वारा कराई गयी थी , क्यूंकि अरब के लोग जो मसाले और दूसरी चीज़ो का व्यापर यूरोप में करते थे ,पर उन्हें कभी भी भारत के बारे में नहीं बताते थे ,और यूरोप को इसी बात पर शक था इसलिए बिना किसी जानकारी के वे भारत देश की खोज करने समुद्र रास्ते से निकल गए |