सुबह उठ के पहले क्या खाना चाहिए ? जानिए

सुबह उठकर, सबसे पहले एक जरूरी काम करना चाहिए। शायद आप में से बहुत से लोग जानते भी होंगे, फिर भी मै बताना चाहूंगी, क्योंकि मै तो रोज करती हुं ? और मुझे फायदा भी है।शायद आप लोगों को अच्छा ना लगे।

सब जानते है कि मुंह में बनने वाली, रात भर की लार कितनी फायदेमंद होती है। मै सुबह कुछ भी खाने पीने से पहले उस लार को आंख में काजल की तरह लगा लेती हूं। फिर थोड़ा पानी पीती हूं, ताकि वह लार पेट में चली जाए। वह पेट में भी बहुत फायदा करती है।

पहले आपको लार से, आंखों के फायदे के बारे में बताती हूं कि उमर के हिसाब से मै भी चश्मा कई सालों से लगाती हूं। पर मेरे चश्मे का नंबर जो बहुत साल पहले जो था, अभी भी वही है, बढ़ा नहीं। है ना ये, अच्छी बात ? सुबह उठकर ये काम जरूर करना चाहिए।

उसके बाद शुरू होता है खाने पीने का टाइम:

फ्रेश होने के बाद, आप एक या दो गिलास जैसा आपका मन करे गरम पानी या सादा पानी जरूर पिएं।

1.नीबू +पानी (1 गिलास नॉर्मल पानी या गुनगुने पानी मे आधा नीबू का रस)

2.नीबू+पानी+शहद या गुड़ (1 गिलास सादे या गुनगुने पानी में आधा नीबू का रस, 1 चम्मच यानि 5 एमएल शहद या 5 से 10 ग्राम गुड़)

3. नीबू+ अदरक+पानी ( एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नीबू का रस+कटी अदरक या अदरक का रस)

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए डिटॉक्स वाटर से दिन की शुरुआत करनी चाहिए। ये शरीर से हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने में सहायक होता है।

1.इसको बनाने के लिए रात को कांच के जग में पानी भरकर उनमें नीबू के छोटे छोटे टुकड़े काट कर डाल दें। सुबह इस पानी को छानकर एक बोतल में भर लें और सारा दिन उस पानी को पिएं।

2. एक गिलास उबलते पानी में एक चम्मच हल्दी या कच्ची हल्दी बारीक कटी हुई 5 से10 ग्राम डालकर 1 या 2 मिनट उबाल लें। फिर छानकर गुनगुना ही पिएं। हल्दी में करक्यूमिन होता है, जो शरीर को डिटॉक्स करने में काफी मदद करता है।

लहसुन: अगर आपको गैस की प्राब्लम है, तो आप खाली पेट लहसुन की एक या दो कली खा सकते है।

चने का सत्तू: महिलाओं को अगर गैस, लिकोरिया, खून की कमी, की प्राब्लम है तो सुबह खाली पेट, एक गिलास नॉर्मल पानी में, 2–3 चम्मच चने का सत्तू डालकर, अच्छी तरह मिलाकर उसमे भुना जीरा, थोड़ा नीबू का रस, काला नमक पिएं। जिससे आपको फायदा ही फायदा होगा। उसके बाद सारा दिन आप कुछ भी खाएं, कोई प्राब्लम नही होगी।

साथ ही लिकोरिया बीमारी में भी आराम मिलेगा।

गुलकंद: आप गर्मियों में, तरो ताजा रहने के लिए, रात को गुलकंद एक गिलास पानी में भिगो दें, सुबह छान कर पी लें। सारा दिन आप अलग ही ताजगी महसूस करेंगे और चेहरे में भी चमक आती जाएगी।

साबुत धनिया: जिसको थाइरायड का प्रॉब्लम है वह रात को साबुत धनिया पानी में भिगो कर सुबह छानकर, खाली पेट उसका पानी पी लें। थायराइड काफी हद तक कम हो जाएगा।

गुड: कहते है, बासी मुंह गुड भी खाया जाता है, जो फायदेमंद होता है।

बादाम: सुबह भीगे हुए बादाम खाने चाहिए। बादाम में ओमेगा 3, प्रोटीन, फैटी एसिड, विटामिन ई, कैलशियम आदि पोषक तत्व होते है। जो शरीर के लिए फायदेमंद सिद्ध होते है।

किशमिश: सुबह खाली पेट, रात की भिगोई हुई किशमिश खाने से भी फायदा होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *