मेंहदी अच्छी तरह रचाने के लिए क्या करे आइए जानते हैं

हाथो और पैरो में लगी मेहँदी तब ही खूबसूरत लगती है जब उसका रंग गहरा (डार्क) आया हो अन्यथा वो बहुत फीकी फीकी लगती है. कई बार ऐसा होता है की मेहंदी लगती तो बहुत अच्छी है लेकिन अच्छे से रंग न आने के कारण उसका डिजाइन ठीक से निखर नहीं पाता।

मेहंदी लगाने से पहले हाथों को अच्छी तरह से साफ करें और नीलगिरी या मेहंदी का तेल जरूर लगाएं। यह तेल बाजार में आसानी से उपलब्ध होता है।

आपको मेहंदी हटानी तो आधा घंटा पहले हाथों पर सरसों का तेल लगा लें। इससे न सिर्फ मेहंदी आराम से निकलेगी बल्कि वह ज्यादा समय तक डार्क भी रहेगी।

विक्स लगाएं

मेहंदी को साफ करने के बाद हाथों पर विक्स या आयोडेक्स लगाए। यह बाम गर्म होते हैं, जिससे मेहंदी का रंग ज्यादा समय तक डार्क रहता है।

नींबू-चीनी का रस मेहंदी का रंग काला करने का एक आसान तरीका है। थोड़ी-सी चीनी को पानी में डालकर उबाल लें और ठंडा होने के लिए छोड़ दें। अब इस मिश्रण को एक बाउल में निकाल लें और नींबू के रस की कुछ बूंदें इसमें मिलाएं। फिर इस मिश्रण को मेहंदी सूखने के बाद लगाएं। जहां, चीनी मेहंदी को त्वचा पर देर तक लगा रहने में मदद करती है।

मेहंदी को कभी भी पानी से ना धोएं

कई महिलाएं मेहंदी लगाने के बाद मेहंदी वाले हाथों को पानी से धो लेती हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए ऐसा करने से मेहंदी साफ होने के साथ अपना रंग भी छोड़ देती है। मेहंदी छुटाने का सबसे आसान तरीका है कि आप या तो अपने हाथों को एक दूसरे के साथ अच्छे से रब कर लें या तो आप एक बटर नाइफ की मदद भी ले सकती हैं। इसके बाद आप अपनी मेहंदी को देखेंगे तो वह गहरे नारंगी रंग की दिखाई देगी। 

मेहंदी अच्छी रचे इसके लिए मेहंदी के घोल में लौंग का तेल मिलाना भी एक अच्छा तरीका है. मेहंदी हटाने के बाद आप अपने हाथों को लौंग का धुंआ भी दे सकती हैं गर्म तवे पर कुछ लौंग डालकर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *