ये पांच संकेत बताते हैं मिल रही है ईश्वर की कृपा आप पर,क्लिक करके जानिए
आज के दौर में लोगो के पास समय कम और परेशानियां ज्यादा है, ऐसे में कई बार हम अपने मानसिक शांति के लिए व अपनी मनोकामना पूर्ती के लिए ईश्वर की शरण में जाते हैं। ऐसे में सच्चे मन से पूजा करने से ईश्वर को याद करने से ईश्वर हमें कुछ ऐसे संकेत देते हैं जिससे हमारी पूजा ईश्वर के दवारा स्वीकार की गई मानी जाती है।
आज हम इस लेख में पूजा करते समय के कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बता रहें हैं जिन संकेतों के आधार पर हमें इस बात का पता लग सकता है कि भगवान की कृपा हम पर बन रही है। इन संकेतो के माध्यम से आप समझ सकते है आपकी पूजा स्वीकार की गई है व भगवान की कृपा आप पर बनी हुई है।
कई बार ऐसा होता है जब पूजा करते समय दीपक जलाने पर दीपक की लौ जरूरत से ज्यादा ऊपर उठ जाती है तो समझें ईश्वर की कृपा हम पर बन रही है।
पूजा करते समय धूप जलाते हैं तो उस समय अगर धूप का धुआं मंदिर में भगवान की मूर्ती की ओर जाएं और उससे ओम या किसी प्रकार की आकृति बने तो समझें ईश्वर की कृपा बनी है।
अगर पूजा या आरती करते समय हमारे घर में कोई मेहमान आ जाता है तो उसे परमात्मा का रूप माना जाता है जिससे पूजा के स्वीकार होने का संकेत माना गया।
अगर भगवान की मूर्ति पर चढ़ा हुआ फूल पूजा करते समय आपकी ओर तो समझें ईश्वर की कृपा बनी है। कोई मनोकामना पूरी होने वाली है।
अगर पूजा के समय आपके घर में घंटियों की आवाज सुनाई देती है या पूजा करते समय घर में कोई मेहमान, ब्राह्मण या भिखारी आता है तो इसे आपको परमात्मा का संकेत मानना चाहिए इनको कभी खाली हाथ नहीं भेजना चाहिए।