बारात में लड़ाई झगड़ा क्यों होता है? जानिए वजह

बारात में अधिकतर लड़के पक्ष वाले ही पीटे जाते हैं , उसकी वजह निम्न है-

1- जब लड़का शादी वाले दिन मोटरसाइकिल की मांग करने लगता है और फेरे लेने से इन्कार कर देता है तब पीटा जाता है।

2- बारात में नाचते नाचते जब लड़के महिलाओं और लड़कियों के साथ छेड़खानी करने लगते हैं तब मारपीट हो जाता है।

3- बाराती जब डीजे और आर्केस्ट्रा नहीं ले जाते तब भी मारपीट हो जाता है।

4- कभी कभी बारात में अच्छा भोजन ना मिलने पर बाराती और घराती एक दूसरे पर टूट पड़ते हैं।

5- कभी कभी दूल्हा पांव पूजन के दौरान रुख जाता है पहले तो लड़की वाले उसे मनाते हैं जब वह नहीं मानता तब उसे और उसके परिवार को बंधक बना लिया जाता है और पीटा जाता है।

6- मेहर की तय रकम ना मिलने पर मुसलमानों के बारात में भी झगड़ा हो जाता है

7- ” तैने दूल्हा किन्ने बनाया भूतनी के ” एक बारात में यह गाना बज रहा था दूल्हे को यह गाना पसंद नहीं आया तब उसने डीजे वाले को पीट दिया था, यह घटना इलाहाबाद की है।

,8- दूल्हे के दोस्त जब नशे में धुत्त होकर लड़कियों से छेड़छाड़ करने लगते हैं तब उन्हें बांध कर पीटा जाता है। दुल्हन भी शादी करने से इंकार कर देती है।

9- चाउमिन में नमक तेज होने पर बारातियों ने चाउमिन बनाने वाले के मुंह पर चाउमिन फेंक दिया था इस बात पर ग्रामीणों ने बारातियों से मारपीट कर ली थी।

10- जब लड़की वालों को पता चलता है कि दूल्हा दूसरी शादी कर रहा है, दूल्हा कुछ छिपा रहा है तब पहले उनकी गाडियां पंचर की जाती हैं फिर उन्हें घेर कर पीटा जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *