देश में फिर नहीं लगेगा ताला, माइक्रो लॉकडाउन का अधिकार राज्यों के पास- स्वास्थ्य मंत्रालय
कोरोना वायरस के लगातार सामने आते मामलों को लेकर देश में एक बार फिर लॉकडाउन लगने की अटकलों को सरकार ने विराम लगाया
है। मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने फिर से लॉकडाउन का ताला नहीं लगने की पुष्टि की है।
उन्होंने कहा कि देश में फिलहाल लॉकडाउन की जरूरत नहीं है। राज्यों के साथ कंटेनमेंट जोन पर फोकस बढ़ाने का काम किया जा रहा है।
वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय के ही अन्य अधिकारियों ने बताया कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामले को लेकर माइक्रो लॉकडाउन का अधिकार
राज्यों के पास है।