आम को ही फलों का राजा क्यों कहा जाता है? जानिए

आम के फल का उपयोग कई प्रकार से किया जाता है। टिकोरा से स्वादिष्ट चटनी , सुखाकर खटाई जिसका उपयोग सालोंभर सब्जी मछली आदि बनाने में , बड़ा कच्चा आम से खट्टमीठी , आचार वगैरह बनता , पका आम खाने में , इसके रस से अमावट आदि बनता जिसका उपयोग सालोंभर करते , मैंगो शेक , इसके गुठली से भी कई चीज बनता है ।

इसकी लकड़ी का प्रयोग कई चीजों को बनाने में किया जाता है , आमचूर आदि। पत्तियां और टहनियां जलावन और खाद के लिए उपयोग की जाती है। आम का पेड़ जितना मात्रा में फल देता उतना कोई फल नहीं दे सकता है।

इसका पेड़ मात्र ५ वर्ष से फल देने लगता है और लगभग ६ महीना फल देता है , अगर बारह मासी आम लगा लिया जाए तो सालों भर फल मिलेगा। इस प्रकार पाते हैं कि आम का प्रत्येक चीज उपयोगी है और यह सही में फलों का राजा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *