भगवान शिव से जुड़े ये रहस्य आप नही जानते होंगे

1. आदिनाथ शिव- सर्वप्रथम शिव ने ही धरती पर जीवन के प्रचार प्रसार का प्रयास किया| इसलिए उन्हें ‘आदिदेव’ भी कहा जाता है। ‘आदि’ का अर्थ है प्रारंभ। आदिनाथ होने के कारण उनका एक नाम ‘आदिश’ भी है।

2. शिव का नाग- शिव के गले में जो नाग लिपटा रहता है उसका नाम वासुकि है। वासुकि के बड़े भाई का नाम शेषनाग है।

3 . शिव के पुत्र- शिव के प्रमुख 6 पुत्र हैं- गणेश, कार्तिकेय, सुकेश, जलंधर, अयप्पा और भूमा।

4. शिव पार्षद- जिस तरह जय और विजय विष्णु के पार्षद हैं उसी तरह बाण, रावण, चंड, नंदी, भृंगी आदि शिव के पार्षद हैं।

5. शिव के पैरों के निशान-श्रीलंका में रतन द्वीप पहाड़ की चोटी पर स्थित श्रीपद नामक मंदिर में शिव के पैरों के निशान हैं। ये पदचिह्न 5 फुट 7 इंच लंबे और 2 फुट 6 इंच चौड़े हैं। इस स्थान को सिवानोलीपदम कहते हैं। कुछ लोग इसे आदम पीक कहते हैं।

6.  शिव की गुफा- शिव ने भस्मासुर से बचने के लिए एक पहाड़ी में अपने त्रिशूल से एक गुफा बनाई और वे फिर उसी गुफा में छिप गए। वह गुफा जम्मू से 150 किलोमीटर दूर त्रिकूटा की पहाड़ियों पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *