ग्लोइंग स्किन पाने के यूज़ करे डिटॉक्स वॉटर

डिटॉक्स वॉटर का काम शरीर को डिटॉक्सिफाई (विषाक्त पदार्थ को बाहर) करना है। लेकिन, क्या आपने त्वचा को ग्लोइंग स्किन देने के लिए डिटॉक्स वॉटर का सेवन किया है। डिटॉक्स पानी के सेवन से आपके शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। चेहरे पर दाग-धब्बे, पिंपल्स आदि खूबसूरती को बिगाड़ देते हैं। इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए लड़कियां महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन केमिकल वाली इन चीजों से त्वचा को नुकसान भी हो सकता है। साथ ही इतनी महंगी क्रीम लेना हर किसी के वश में नहीं है। ऐसी स्थिति में, आप घर पर इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए डिटॉक्स वॉटर का सेवन कर सकतीं हैं।

डिटॉक्स वॉटर क्या करता है –
ये सिर्फ कुछ फल और सब्जियां हैं जिन्हें पानी में मिलाया जाता है। जो न केवल आपके शरीर को हाइड्रेट करता है, बल्कि स्किन में ग्लो लाने और शरीर की वसा को कम करने में भी मदद कर सकता है। सादा पानी पीने के बजाय, आप इस डिटॉक्स वॉटर का उपयोग कर सकते हैं।

ये डिटॉक्स वॉटर स्किन के लिए हैं कमाल! –
कीवी, ककड़ी और पुदीना
कीवी, ककड़ी और पुदीने से बना डिटॉक्स वॉटर आपकी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। ग्लोइंग स्किन के लिए डिटॉक्स वॉटर बनाना बहुत ही आसन है एक कीवी और ककड़ी को काटें और इसे जार में डालें। अब पुदीना मैश करें और इसमें मिक्स करें। इस जार को दो घंटे के लिए छोड़ दें। यह डिटॉक्स पानी के पेट फूलने की समस्या को दूर करने में मददगार है, जबकि खीरे में मौजूद विटामिन सी आपको ग्लोइंग स्किन पाने में मदद कर सकता है।

नींबू और चिया सीड्स
स्किन की समस्याओं को दूर करने के लिए नींबू से बना डिटॉक्स वॉटर काफी लोकप्रिय है। नींबू और चिया बीज से बना डिटॉक्स वॉटर किसी पावर ड्रिंक (power drink) से कम नहीं है। यह भूख और रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में फायदेमंद हो सकता हैं। साथ ही, यह वजन कम करने में भी फायदेमंद साबित हो सकता है। ग्लोइंग स्किन के लिए इसे बनाने के लिए, नींबू पानी में चिया के बीज मिलाएं और इसे कुछ घंटों के लिए छोड़ दें और इसे अच्छी तरह मिश्रित होने पर पी लें। यह त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है।

सेब और पुदीना
सेब त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है। पुदीने के साथ सेब के सेवन से स्किन को ग्लोइंग बनाया जा सकता है। इसे बनाने के लिए एक जार में सेब के स्लाइस और पुदीने की पत्तियां डालें, इसमें पानी डालें और थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। जब इन चीजों का रस इसमें अच्छे से मेल जाये तब इसक सेवन करें।

इसके आलावा आप केवल एक चीज से बने डिटॉक्स वॉटर का भी सेवन कर सकते हैं आइये जानतें हिं वो कौन सी चीजें हैं जिनका सेवन आप डिटॉक्स वॉटर बनाकर कर सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *