इन राशि वालों के लिए शुभ है आज का दिन, हो सकता है धनलाभ

कर्क :  आज का दिन शुभ होगा जो भी आप काम करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी रुका हुआ धन आपको मिल सकता है यदि आपकी गर्लफ्रेंड रूठ गई है तो आप उसे मनाने में सफल रहेंगे।आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे।

तुला : व्यावसायिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। संबंधों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य में रुचि लेंगे। दुश्मनों से दूर रहे हैं तो आपके लिए बहुत ही अच्छा होगा।

कन्या 12 फरवरी बुधवार के दिन जातक लाभदायी रहेगा । यश, कीर्ति व लाभ प्राप्त होगा। धनप्राप्ति के लिए दिन शुभ है। विशेषकर दोस्तो से लाभ होंगे।

धनु 12 फरवरी बुधवार के दिन जातक अत्यंत सावधानीपूर्वक रहें। कोई भी नए काम एवं रोगो के उपचार का प्रारंभ न करें। अत्यंत संवेदनशीलता के कारण मानसिक स्थिति व्याकुल रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

मीन : चल या अचल संपत्ति की दिशा में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। यात्रा की स्थिति सुखद होगी। स्वभाव में संयम व मधुरता बनाए रखें। बिजनेस में लाभ मिलेगा। नौकरी के संबंध में अत्यधिक लाभ होगा। रचनात्मकता के क्षेत्र में लाभ मिलेगा।

मेष : पारिवारिक समस्या से ग्रसित रहेंगे। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। भागदौड़ की स्थिति रहेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। माता के सेहत की चिंता रहेगी। पढ़ाई करनेवालों के लिए दिन मध्यम रहेगा। संपत्ति सम्बंधित कोई भी काम करने के लिए दिन अनुकूल नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *