इंसानी अंगों जैसे दिखने वाले यह विचित्र पौधे जिनके बारे में बहुत कम जानते हैं लोग
हमारी इस धरती पर तरह-तरह के पेड़ पौधे पाए जाते हैं। कुछ पौधे इतने विचित्र होते हैं की उनकी बनावट बिल्कुल इंसान ही अंगों की तरह लगती है। कुछ पौधे आप जैसे आंख जैसे तो कुछ दिमाग जैसे लगते हैं।
चलिए विचित्र पौधों के बारे में जानते हैं :-
1) साइकॉट्रिया इलटा :-इस पौधे का फूल काफी खूबसूरत लगता है क्योंकि इसकी बनावट महिलाओं के होंठो जैसी होती है। इसे हुकर लिप्स भी कहा जाता है। दक्षिण अमेरिका के क्षेत्र में पाए जाने वाला के फूल खांसी और त्वचा संबंधी रोगों के लिए काम आता है।
2) डॉल्स आईस :-यह पौधा इंसान की आंखों की तरह दिखाई देता है। इसी बड़ी-बड़ी आंखों के कारण इसे गुड़िया की आंखों का नाम भी दिया गया है। यह अमेरिका में पाया जाता है। यह देखने में जितना सुंदर है उतना ही विषैला होता है जिस कारण सब इससे दूर रहते हैं।
3) रॉटोडस :-यह एक प्रकार का मशरूम होता है जिस की बनावट बिल्कुल इंसानी दिमाग जैसी लगती है। ब्रिटेन और इटली में पाए जाने वाला है मशरूम खाने में कड़वा होता है। इसकी बनावट के कारण इसे झुर्रीदार मशरूम भी कहा जाता है।
4) ब्लीडिंग टूथ फंगुस :-यह एक फंगस है जिस की बनावट एक दांत की तरह होती है जिसमें से खून निकल रहा होता है। यह देखने में काफी भयानक लगता है यही कारण है कि इसे लोग देखना पसंद नहीं करते।
5)औरिकुलारिया औरिकुला :-यह पेड़ पर लगने वाला फंगस है जिस की बनावट हमारे कानों की तरह होती है। यह जेली जैसा होता है जिसे खाने में भी उपयोग किया जाता है। आंख कान और गला संबंधी बीमारियां ठीक हो जाती है। इसकी बनावट के कारण लकड़ी का कान भी कहते हैं।