क्रिश 4 में दिखेगा ऋतिक रोशन का ये पुराना दोस्त
बॉलीवुड में अब तक कई हिट फिल्मों की फ्रेंचाइजी बन चुकी है, और आगे भी बनने वाली है। लेकिन एक सुपरहीरो के मामले में क्रिश फ्रेंचाइजी से बढ़िया शायद ही कोई फ्रेंचाइजी होंगी। यकीन मनिये लोगों ने इस फ्रेंचाइजी के हर एक पार्ट को बराबर का प्यार दिया है, मतलब इस फिल्म के फ्रेंचाइजी में जितने भी पार्ट बनें है उन सभी को लोगों ने एक समान पसंद किया है। इसी वजह से फिल्म को आगे भी बनाया जा रहा है, अब इस फ्रेंचाइजी का अगला पार्ट भी बनाया जा रहा है।
कुछ लोग ये मानते है कि इस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म काफी अलग थी, जो कोई मिल थी। वैसे पहले पार्ट में कोई सुपरहीरो तो नही देखने को मिला था, लेकिन हां एक जादू नाम का कोई प्राणी जरुर देखने को मिला था। जिसनें पूरी फिल्म में लोगों को इंटरनेट किया था। वैसे पहले पार्ट के बाद से ही इस फ्रेंचाइजी के कई पार्ट बनें, लेकिन अजीब बात तो ये निकली कि बाकी किसी पार्ट में वो भी प्राणी देखने को नही मिला। जबकि लोग आज उसें बहुत मिस रहे है।
वैसे ना सिर्फ लोग उस प्राणी को मिस कर रहे है, बल्कि खुद ऋतिक रोशन भी उसें मिस कर रहे है। उन्होंने अभी कुछ घंटे पहले ही सोशल मीडिया पर उस फिल्म का एक सीन शेयर किया है, जिसमें उस प्राणी को देखा जा रहा है। एक बात और बता दे कि ऋतिक रोशन ने इसें शेयर करते हुए चुपके से एक खुलासा भी कर दिया है। उन्होंने ये हिंट दिया है कि इस फ्रेंचाइजी के अगले पार्ट में(जो क्रिश 4 है) जादू नामक इस प्राणी को देखा जाएगा। मतलब पहले पार्ट के बाद वो प्राणी अब चौथे पार्ट में नजर आएगा, एक तरह से देखें तो ये एक अच्छी खुशखबरी है, जो लोगों का दिन बना देगी।