दुनिया के सबसे “खतरनाक आईलैंड” जहां पर जाना नहीं है खतरे से खाली

मान लो आप किसी शिप में बैठ कर घूमने जा रहे हो, और थोड़ी देर बाद आपको पता चल जाए कि वह डूब रही है और बाजू में ही यह आईलैंड है। जहां पर आप तैर के जा सकते हो।लेकिन “दुनिया में कई आईलैंड ऐसे ही जहां पर आप जा तो सकते हो लेकिन वापस नहीं आ सकते”।

4) रामरी आईलैंड (म्यानमार):-यह आईलैंड म्यानमार में स्थित है। वहां पर अगर आप जाते हो तो वहां पर आप का सामना होगा दुनिया के सबसे ज्यादा खारे पानी के ‘मगरमच्छ’ से। जो कि सबसे खतरनाक मगरमच्छ की प्रजाति होती है। जो आपको बिल्कुल भी जिंदा नहीं छोड़ेगी। जब एक जापानी ग्रुप उस आईलैंड पर उतरा था। तब उस ग्रुप में से एक भी नहीं बच पाया हजार से भी ज्यादा लोग मगरमच्छ ने खा लिए।

3) प्रोवेजीलिया आईलैंड(इटली) :- इसके बारे में ऐसा कहा जाता है कि यहां पर काफी ज्यादा लोगों को मारा गया है। यहां पर 1 लाख से भी ज्यादा लोगों को मारा गया है। वहां पर कई लोगों की आत्माएं भटकती है। जो भी लोग वहां पर जाते हैं, वह लोग मर जाते हैं, ऐसा वहां के लोगों का मानना है। इस वजह से वहां पर जाता लोग जाते ही नहीं है।

2) इला डे क्योमाडा ग्रैंड आईलैंड (ब्राज़ील):- इस जगह पर दुनिया के सबसे ज्यादा जहरीले सांप रहते हैं। अगर आप यहां पर जाते हैं तो पर स्क्वेयर मीटर 5 सांप मिल सकते हैं। जिसमें से गोल्डन लेंस हेड वाइपर जैसे जहरीले सांप हो सकते हैं। जिनके अंदर न्यूरोटॉक्सिक जहर होता है। उसके एक बाइट में ही आप 30 से 40 मिनट के अंदर मर सकते हो। तो अगर आप वहां पर जाना चाहते हैं तो जरा संभल कर जाइएगा।

1) नॉर्थ सेंटिनल आईलैंड (भारत):- यहां पर ऐसे लोग रहते हैं, उनको ‘सेंटिनलीस्ट ट्राइब’कहते हैं। यह सारी दुनिया भर से कटे हुए हैं यह लगभग 40 से 60 हजार सालों से यहां रह रहे हैं। वहां पर कोई भी मॉडर्न टेक्नोलॉजी नहीं है। वह लोग वहां पर ऐसे रहे हैं। जैसे कि आदिमानव जैसे रहते थे। इनके हाथों में भाले, तीर कमान होते हैं जिनके सहारे से वह शिकार करते हैं। कई लोग वहां पर जाने का प्रयास कर चुके हैं लेकिन वहां जाने पर इन जनजातियों के लोगों ने उन सब को मार डाला। वहां पर जाने के लिए भारत सरकार ने बैन लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *