2020 कुर्तियों के क्रॉस पैटर्न के स्टाइलिश और आकर्षक नैक डिजाइंस

आज का हमारा लेख उन महिलाओं के लिए है जो अपने लिए दर्जी से कुर्तियाँ बनवाना ज्यादा पसंद करती हैं। आज हम आपके लिए लेकर आये हैं कुर्तियों के क्रॉस पैटर्न के 10 आकर्षक व एक से बढ़कर एक सुन्दर नैक डिजाइंस। आप इन सभी डिजाइंस को देखकर यह भी तय कर सकती हैं कि आपको इस बार कौन सी डिज़ाइन टेलर से बनबानी है। आप अपनी पसंद के डिज़ाइन के एक या अधिक डिजाइंस भी बनबा सकती हैं। अगर आपको हमारे द्वारा दिखाए गए सभी डिजाइंस आपको पसंद आ रहे हैं तो इन सभी डिज़ाइन को एक-एक बार जरूर ट्राई कर सकती हैं। कुर्तियों के डिजाइंस आपको जरूर पसंद आने वाले हैं। तो आइये देखते हैं।

  1. कॉलर क्रॉस पैटर्न कुर्ती नैक डिज़ाइन: कुर्ती का यह नैक डिज़ाइन देखने में तो साधारण सा लग रहा है लेकिन जब आप इसे पहनेंगीं तो यह डिज़ाइन आपको एक क्लासिक और खूबसूरत लुक देगा। अगर आप अपनी कुर्ती को सुन्दर और खूबसूरत बनाना चाहती हैं तो आप अपनी कुर्ती पर भी फोटो में दिखाई गयी कढ़ाई भी करवा सकती हैं। या फिर आपको कढ़ाई को जो डिज़ाइन पसंद आये वो भी करवा सकती हैं।
  2. बटन स्टाइल कुर्ती नैक डिज़ाइन: कुर्ती का यह नैक डिज़ाइन बहुत ही अच्छा लग रहा है लेकिन जब आप इसे पहनेंगीं तो यह डिज़ाइन आपको एक बहुत ही खूबसूरत लुक देगा। इस सिंपल कुर्ती के राउंड नैक में क्रॉस पैटर्न को लकड़ी के बटन से बहुत खूबसूरती से सजाया गया है। कुर्ती का यह क्रॉस पैटर्न डिज़ाइन आपको जरूर पसंद आएगा।
  3. वी-शेप क्रॉस नैक डिज़ाइन: कुर्ती के इस वी-शेप कट का घुमाव बहुत ही सुंदर व एलिगेंट लग रहा है। अगर आप अपने लिए कॉटन की कुर्ती बनवा रही हैं तो उसके लिए यह डिज़ाइन एक अच्छा ऑप्शन रहेगा। आप चाहें तो वी-शेप के घुमावदार आकार पर किसी डिफरेंट फ़ैब्रिक की बार्डर भी लगवा सकती हैं जो आपको पसंद हो।
  4. इस ग्रीन कलर की कुर्ती का डिज़ाइन बहुत ही सुन्दर लग रहा है। इस कुर्ती का कॉलर स्टाइल डीप कट नैक डिज़ाइन में है। कुर्ती का यह डिज़ाइन आपके ऊपर खूब जमेगा। आप अपने लिए इस डिज़ाइन की एक कुर्ती चँदेरी कॉटन फ़ैब्रिक में बनवा सकती हैं।
  5. फुल कवर हाई नैक साइड बटन कुर्ती: अगर आपको कुर्ती में डीप कट पहना पसंद नहीं है तो आज हम आपके लिए लेकर आये हैं फुल कवर हाई नैक कुर्ती का एक खूबसूरत डिज़ाइन। इस कुटी के क्रॉस पैटर्न पर पेअर में बटन लगे हुए हैं जो बहुत ही सुन्दर और खूबसूरत लग रहे हैं। इस प्रकार के डिज़ाइन की एक कुर्ती आप भी अपने लिए बनवा सकती हैं।
  6. राउंड नैक कुर्ती विद थ्री बटन नैक डिज़ाइन: यह ब्लू कलर की कुर्ती दिखने में तो सिंपल है पर इसका क्रॉस पैटर्न बहुत ही सुन्दर लग रहा है। इसके क्रॉस पैटर्न के बगल में तीन बटन लगे हैं जो इस कुर्ती को एक अलग ही लुक दे रहे हैं। कुर्ती का यह नैक डिज़ाइन सिल्क कुर्ती पर बहुत ही आकर्षक लगेगा।
  7. वी कट अप डाउन नैक डिज़ाइन: अगर आपको मल्टी कलर पसंद नहीं है तो आप किसी एक रंग की कुर्ती भी बनवा सकती हैं। फोटो में दिखाई गयी कुर्ती का वी नैक डिज़ाइन इस कुर्ती पर बहुत सुन्दर लग रहा है। ऐसे में यह नैक डिज़ाइन सिंगल कलर की कुर्ती के लिए बेस्ट रहेगा।
  8. साइड की-होल क्रॉस स्टाइल नैक डिज़ाइन: अगर कुर्ती में आपको एक स्मार्ट लुक चाहिए तो फोटो में दिखाई गयी डिज़ाइन की कुर्ती आप अपने लिए बनबा सकती हैं। इस प्रकार के डिज़ाइन की कुर्ती आपके ऊपर खूब जमेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *