लॉकडाउन में अयोध्या के राम मंदिर निर्माण के लिए मिला 4.60 करोड़ रुपए का दान
लॉकडाउन के दौरान देशभर में सभी मंदिर और धार्मिक स्थल अब भी बंद हैं। वहीं उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन के बीच रामभक्त अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण के लिए अब तक 4.60 करोड़ रुपए दान कर चुके है।
आपको बता दे कि यह धनराशि राम मंदिर निर्माण के गठित राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के दो अलग-अलग खातों में जमा हुई है। वहीं राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का कहना है कि पैसे की कमी के चलते राम मंदिर निर्माण में कोई बाधा ना उत्पन्न हो और भव्य और दिव्य गगनचुंबी राम मंदिर का निर्माण हो यही भक्तो की कामना है। इसीलिए वह दान दे रहे है। यह राशि केवल लॉकडाउन के दौरान ही प्रदान की गई हैं।
दोस्तों यह पोस्ट आपको कैसी लगी हमें कमेंट करके जरूर बताएं और अगर यह पोस्ट आपको पसंद आई हो तो इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर लाइक करना ना भूलें और और अगर आप हमारे चैनल पर नए हैं तो आप हमारे चैनल को फॉलो कर सकते हैं ताकि ऐसी खबरें आप रोजाना पा सके धन्यवाद।