तरक्की और सुख-समृद्धि के लिए कमरे में लगाएं ऐसी तस्वीरें
1. कमरे के अंदर कभी भी हिंसा या युद्ध से संबंधित कोई तस्वीर न लगाएं। ये आपके घर की शांति के लिए ठीक नहीं है।
2. कांटेदार पौधे, महाभारत, ताजमहल आदि के चित्र नकारात्मकता के प्रतीक माने जाते हैं, इनका उपयोग न करें।
3. विशाल वृक्ष, रोते और नंगे बच्चे, जंगली जानवरों वाली तस्वीरों को कमरों में लगाना वर्जित है।
4. अपने कमरे के अंदर परिजनों की एक संयुक्त तस्वीर लगानी चाहिए। यह परिवार के सुख और शांति के लिए अच्छा माना जाता है। इससे परिवार के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम और तालमेल बेहतर होता है।
5. सुख और शांति के लिए आप अपने कमरे में राम दरबार या शिव परिवार की तस्वीर लगा सकते हैं।
6. जीवन में धन और समृद्धि के लिए आप कमरे के अंदर हंसों की तस्वीर लगा सकते हैं। उड़ते पक्षी और पहाड़ वाली तस्वीरें आत्मविश्वास का प्रतीक होती हैं
7. अक्सर लोग अपने घरों में फिल्म स्टार्स, राजनेता आदि की तस्वीरें लगा लेते हैं, इससे बचना चाहिए।
8. कई बार लोग अपने कमरे में अपने पूर्वजों की तस्वीरें लगा देते हैं, ऐसा वास्तु में वर्जित है। अगर लगाना भी है दक्षिणी दिवार पर लगाएं।
9. कमरे के अंदर ज्यादा तस्वीरें लगाना भी वास्तु दोष का कारण हो सकती हैं। इससे बचें
10. सौभाग्य और आर्थिक तरक्की के लिए कमरे में माता लक्ष्मी की तस्वीर लगाना अच्छा माना जाता है।