P.M. और A.M. का पूरा मतलब क्या है? जानिए

समय जब 24 घंटे की घड़ी का हो तो कोई समस्या नहीं होती, जैसे रेल्वे का समय, लेकिन जब समय 12 घंटे वाला हो तो इसमे A.M. या P.M. लिखा होता जिससे पता चलता है कि दीन के इतने बज रहे हैं या फिर रात के। अब ई ससुरा AM, PM का मतबल का होत है, एहि कनफूजन है। बड़ा पिरोबलम है, साला दिमागे लूल हो जात है एकदम्मे से।

अगर आपको भी यही शिकायत है तो आइए, आपका कन्फ़्यूज़न दूर कर दूँ…

पहले फ़ूल फ़ार्म देखते हैं….

A.M. = Ante Meridiem, P.M. = Post Meridiem

अब तोड़ के एक-एक शब्द का अर्थ समझते हैं…आइए,

Ante = पहले(antenatal, antecedent, ante-room)

Post = बाद(जैसे, post-production, post-paid)

Meridiem = दोपहर (midday)

ध्यान दीजिएगा, यह Latin भाषा के शब्द हैं।

AM = Ante Meridiem = दोपहर के पहले का समय (रात्रि 12:00 से दिन 11:59:59 तक)

PM = Post Meridiem = दोपहर के बाद का समय (दिन 12:00 से रात्रि 11:59:59 तक)

आशा है समझ गए होंगे, पर एक कन्फ़्यूज़न और है जब इनकी हिन्दी लिखते-पढ़ते हैं। देखिए…

AM = पूर्वाह्न तथा PM = अपराह्न होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *