जानें ओवेरियन सिस्ट से राहत पाने के लिए करें ये योगासन

अध्ययन के अनुसार 10 प्रतिशत महिलाएं ओवेरियन सिस्ट की परेशानी से पीड़ित हैं। सही समय पर इस रोग का पता लगने और सही इलाज से इस बीमारी से आसानी से छुटकारा पाया जा सकता है। यह समस्या दूर करने में आपका स्वस्थ लाइफस्टाइल, व्यायाम और अच्छा खानपान मदद कर सकता है।

  1. ओवेरियन सिस्ट के आसन: भुजंगासन
    इस आसन का नाम भुजंग+आसन से मिलकर बनता है। यहां भुजंग का अर्थ है सांप। भुजंगासन में शरीर की मुद्रा सांप की तरह लगती है।इस आसन को करने से चिंता से मुक्ति मिलती है और साथ ही शरीर में रक्त संचार सही से होता है। जिसका प्रभाव ओवेरियन सिस्ट जैसी परेशानी पर भी पड़ता है।
  1. ओवेरियन सिस्ट के आसन : अनुलोम विलोम प्राणायाम
    ओवेरियन सिस्ट को दूर करने वाले योगासन में एक है अनुलोम विलोम। अनुलोम विलोम प्राणायाम करने से दिमाग तक खून का प्रवाह अच्छे से होता है, जिससे हार्मोंस के संतुलन में भी मदद मिलती है। इससे ओवेरियन सिस्ट की समस्या को दूर करने में मदद मिल सकती है। यही नहीं, शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने के लिए भी यह योगासन सहायक है।
  1. ओवेरियन सिस्ट के आसन : बटरफ्लाई पोज
    जैसा कि नाम से ही पता चल रहा है इस आसन में पूर्ण मुद्रा तितली की तरह लगती है। इसलिए, इसका नाम ऐसा पड़ा। यह आसन बहुत ही आसान है और कूल्हों को खोलने में मदद करता है। इसके साथ ही यह जांघों के लिए बेहतरीन आसान है, जिससे स्ट्रेस भी दूर होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *