जानिए गर्मियों में लोकाट खाने के औषधीय गुण

लोकाट और इसके पत्तों में फाइबर, विटामिन ए, विटामिन सी, थायामिन, रिबोफ्लाविन, नियासिन, पाइरोडॉक्सिन, फोलेट और फोलिक एसिड जैसे खनिज पाए जाते हैं। ये सभी खनिज तत्व स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं। लोकाट में लौह, कैल्शियम, मैंगनीज, पोटेशियम, फास्फोरस, ज़िंक, तांबे और सेलेनियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इस फल में कोलेस्ट्रॉल और कैलोरी की मात्रा बहुत ही कम होती है। इसके अलावा इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड और ओमेगा 6 फैटी एसिड जैसे मोनोअनसैचुरेटेड फैट भी पाए जाते हैं।

लोकाट के फायदे रखें ब्लड प्रेशर को नियंत्रित –
लोकाट में पाए जाने वाले कई पोषक तत्वों में से एक है पोटेशियम। यह कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम के लिए वासोडिलेटर (छोटी रक्‍तवाहिकाओं को बड़ा करने वाली दवा) के रूप में कार्य करता है। यह रक्त वाहिकाओं और धमनियों पर तनाव और दबाव को कम करके, ब्लड प्रेशर को कम करने और ह्रदय स्वास्थ्य की रक्षा करने में मदद करता है। यह मस्तिष्क की केशिकाओं में रक्त के प्रवाह को बढ़ाने में मदद करता है, जो ज्ञान से जुड़े कार्यों में सुधार कर सकता है।

हाई ब्लड प्रेशर वयस्कों और युवाओं के कार्डियोवैस्कुलर स्वास्थ्य को समान रूप से नुकसान पहुंचा सकता है। कुछ अध्ययनों के अनुसार पोटेशियम ब्लड प्रेशर के स्तर को संतुलित करने में एक लाभकारी स्रोत के रूप में कार्य करता है।

लोकाट के लाभ बचाएं डायबिटीज से –
डायबिटीज को रोकने या इलाज करने के लिए अक्सर लोकाट की चाय के सेवन की सलाह दी जाती है। क्योंकि इसके नियमित सेवन से ब्लड शुगर को कम करने में मदद मिलती है। लोकाट की चाय में मौजूद आर्गेनिक यौगिक, इंसुलिन और ग्लूकोज के स्तर को नियंत्रित करने में लाभकारी होते हैं, जो डायबिटीज से बचाने में मदद करते हैं।

लोकाट डायबिटीज और हाइपर लिपिडेमिया को रोकने के लिए बहुत ही अच्छा भोजन है। इसलिए डायबिटीज से पीड़ित लोगों को लोकाट की चाय का सेवन करना लाभकारी हो सकता है।

लोकाट के औषधीय गुण बचाएं कैंसर से –
लोकाट एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। इसमें लाइट्रियल और कोरोसॉलिक एसिड जैसे एंटीऑक्सीडेंट, शरीर के भीतर मुक्त कणों को खत्म करने में मदद करते हैं जो स्वस्थ कोशिकाओं को कैंसर वाली कोशिकाओं में बदल सकते हैं। लोकाट की चाय के सेवन से फेफड़ों के कैंसर और मुंह के कैंसर को कम करने में मदद मिलती है। कुछ अध्ययनों के अनुसार लोकाट में मौजूद साइटोकिन, प्रतिरक्षा मॉड्यूलेशन के कारण कैंसर के उपचार में लाभकारी हो सकता है।

लोकाट फल के फायदे करें श्वसन समस्याओं को दूर –
सर्दी जुकाम और अन्य श्वसन संक्रमण का इलाज करने के लिए लोकाट का सेवन बहुत ही लाभकारी हो सकता है। लोकाट की चाय को एक एक्सपेक्टोरेंट (कफ निकालने वाली दवा) के रूप में प्रयोग किया जाता है। यह चाय आपके श्वसन पथ से जहरीले पदार्थों को खत्म करके, आपको जल्दी से ठीक करने में मदद करती है।

यह फल ही नहीं बल्कि इस फल से तैयार चाय भी विभिन्न पोषक तत्वों का एक पावरहाउस है। पोषण विशेषज्ञ के अनुसार श्वसन समस्याओं का इलाज करने के लिए लोकाट की चाय बहुत ही लाभकारी साबित हुई है। यह चाय कफ और श्लेष्म को निकालने का एक प्राकृतिक तरीका है।

लोकाट का सेवन बनाएं इम्युनिटी को मजबूत –
लोकाट विटामिन सी का एक बहुत ही अच्छा स्रोत है, जो सफेद रक्त कोशिकाओं के उत्पादन को बढ़ाने में मदद करता है। इस फल का सेवन करने से रोगजनकों (कई तरह की बीमारियों का कारण बनने वाले तत्व) से रक्षा करने में मदद मिलती है, इसलिए यह फल एक एंटीऑक्सीडेंट के रूप में भी कार्य करता है।

इसके अलावा, कोलेजन के उत्पादन के लिए विटामिन सी की आवश्यकता होती है, जो पूरे शरीर में ऊतक के विकास और रिपेयर में मदद करता है। लोकाट के पत्तों में एसिड होता है, जिसमें एंटीजन जैसे एंटीवायरल एजेंट पाएं जाते हैं। इसलिए यह आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में मदद कर सकता है।

लोकाट खाने के फायदे रखें पाचन को स्वस्थ –
लोकाट में एक विशेष प्रकार का आहार फाइबर होता है, जिसे पेक्टिन के रूप में जाना जाता है। पेक्टिन के सेवन से पाचन को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। यह फाइबर मल से जुड़े कार्यों को नियमित रखने में मदद करता है। इसके अलावा इसके सेवन से कब्ज, दस्त, पेट में ऐंठन, सूजन या पेट से जुडी किसी भी प्रकार की समस्या को दूर करने में मदद मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *