जानिए गर्भावस्था में प्रेगनेंसी पिलो के फायदे?

प्रेग्नेंसी के दौरान नींद न आने की बात तो आपने सुनी होगी। गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के शरीर में कुछ भाग जैसे पेट हिप्स और वेट बढ़ जाने के कारण लेटने, करवट लेने और सोने में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इन समस्याओं से कुछ हद तक राहत दिला सकता है प्रेग्नेंसी पिलो।

प्रेगनेंसी के दौरान आराम से सोने के लिए आप ले ...

प्रेग्नेंसी के दौरान डॉक्टर महिलाओं को एक करवट के बल सोने की सलाह देते हैं। ऐसा करने से ब्लड सर्क्युलेशन सही बना रहता है। ग्रोइंग बेली की वजह से सोने में असुविधा होती है। प्रेग्नेंसी पिलो की हेल्प से सॉफ्टनेस और कुशनिंग का अहसास होता है। प्रेग्नेंसी पिलो बॉडी के एब्डॉमन पार्ट को सपोर्ट करने का काम करता है।

प्रेगनेंसी की पहली तिमाही में सोने ...

प्रेग्नेंसी के दौरान कमर दर्द होना आम समस्या होती है। इस वजह से महिलाओं को सोते समय दिक्कत होती है। अध्ययन में ये बात सामने आई है कि प्रेग्नेंसी के समय 50 से 80 % महिलाओं को कमर दर्द की समस्या का सामना करना पड़ता है। अगर आपको पेल्विक पेन की समस्या है तो प्रेग्नेंसी पिलो आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है।

पिलो का यूज केवल प्रेग्नेंसी के दौरान ही किया जाता है। आप इसे प्रेग्नेंसी के बाद भी यूज कर सकती हैं। आप इसका यूज ब्रेस्टफीडिंग के दौरान भी कर सकती हैं। मार्केट में ये डिफरेंट शेप और साइज में उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *