जानिए इंक्लाइन डंबल कर्ल करने का तरीका और फायदे

हर कोई आकर्षित डोले चाहता है। यह आपकी शारीरिक सुंदरता को बढ़ावा देते हैं। आज के समय में महिला हो या पुरुष सभी मजबूत और बड़े डोले बनाना चाहते हैं। लेकिन सभी के मन में हमेशा एक ही सवाल रहता है कि कौन सी ऐसी कसरत है, जिससे बाइसेप्स को सबसे अच्छी तरह से ट्रेन किया जा सकता है।

दरअसल बाइसेप्स बनाने के कई बेहतरीन व्यायाम हैं। इनकी मदद से न केवल वह मजबूत होते हैं, बल्कि बड़े और सुडौल भी बनते हैं। हालांकि, नियमित रूप से एक ही प्रकार के व्यायाम करने से हमारे शरीर को उसकी आदत हो जाती है। इसके बाद उस व्यायाम को करने से बेहतर परिणाम मिलने बंद हो जाते हैं।

पेशेवर एथलीट और जिम ट्रेनर भी इस बात की सलाह देते हैं कि हमें हर सप्ताह या कुछ समय बाद व्यायाम की गतिविधि को बदलते रहना चाहिए। पारंपरिक बाइसेप कर्ल को बदलने का सबसे बेहतरीन विकल्प है इंक्लाइन डंबल कर्ल।

इस कसरत द्वारा बाइसेप्स को ट्रेन किया जाता है। यह काफी हद तक डिक्लाइन डंबल कर्ल की ही तरह होती है, लेकिन कुछ विभिन्न गतिविधियों के साथ इस व्यायाम से डोलों की बेहतरीन शेप और मजबूती पाई जा सकती है।

हालांकि, इसे करते समय कई सावधानियां बरतने की आवश्यकता पड़ सकती है, क्योंकि यह एक कठिन अभ्यास है, जिसे केवल जिम ट्रेनर या किसी पेशेवर व्यक्ति के सामने ही करना चाहिए।

इंक्लाइन डंबल कर्ल क्या है –
मुख्य रूप से सभी प्रकार के डंबल कर्ल मजबूती बढ़ाने वाले व्यायाम होते हैं। यदि आप अपने रुटीन को मिक्स अप करने और बाजुओं के लिए अन्य प्रकार की गतिविधियों को अपनाने के लिए तैयार हैं तो आपके लिए इंक्लाइन डंबल कर्ल एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

बाइसेप्स के साथ-साथ बाजुओं को मजबूत बनाने के लिए इंक्लाइन डंबल कर्ल एक प्रभावशाली व्यायाम माना जाता है। पारंपरिक डंबल कर्ल और इंक्लाइन डंबल कर्ल की समानांतर गतिविधि होती है। हालांकि, इंक्लाइन डंबल कर्ल के बेंच पर अभ्यास करने के कारण यह बाइसेप्स की बड़ी मांसपेशियों को प्रभावित करती है।

इंक्लाइन डंबल कर्ल के फायदे –
इंक्लाइन डंबल कर्ल व्यायाम करने से डोले मजबूत और आकर्षक बनते हैं। कई शोध इस बात का दावा कर चुके हैं कि डंबल कर्ल गतिविधियां बाइसेप्स को अन्य व्यायामों के मुकाबले अधिक प्रभावित करती हैं। इस अभ्यास को करने से बाजुएं मजबूत और बड़ी होती हैं। प्रीचर कर्ल या हैमर कर्ल की तुलना में इंक्लाइन कर्ल अधिक गतिविधि प्रदान करती है और अंदरूनी बाइसेप को मजबूत बनाती है।

इंक्लाइन डंबल कर्ल करने का तरीका –
यह अभ्यास थोड़ा कठिन है, इसके लिए आपको किसी अन्य की मदद लेने की आवश्यकता पड़ सकती है। हालांकि, यदि आप लंबे समय से अभ्यास करते आ रहे हैं तो इस व्यायाम को बिना किसी मदद के किया जा सकता है। स्ट्रेचिंग और वॉर्म-अप व्यायाम करना न भूलें।

कैसे करें

इस व्यायाम को करने के लिए सबसे पहले बेंच को तीसरे लॉक पर सेट कर लें इस तरह से आपको 60-70 डिग्री के कोण पर पीठ टिकाकर पसरना है।
ध्यान रहे कि आपकी कमर सीधी व पेट की मांसपेशियां (कोर) टाइट होनी चाहिए।
अब अपने दोनों हाथों में एक-एक डंबल उठाएं।
इसके बाद धीमी गति के साथ कोहनियों को छाती के समानांतर कंधों की ओर ले जाएं।
इस पूरी गतिविधि के दौरान कोहनियां को लॉक रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *