जानिए हरी आंखों वाले व्यक्ति के स्वभाव से जुड़ी कुछ रोचक बातें

कहते हैं कि आंखें हमारे मन का आइना होती है जो बातों में हम बोल नही पाते आखों के एक इशारा ही मन की हर बात को बंया कर जाता है।

वैसे आंखे हमारे मन की बातों को जानकर बता देती है पर क्या आप जानते हैं कि आंखों के रंग भी आपके बारें में भी कुछ बोलते है।

जी हां, ये बात सही है कि आपकी आंखो के अलग-अलग दिखने वाले रंग आपके व्यक्तित्व के बारे में काफी कुछ जानते है। आंखों के रंग से आप बड़ी ही आसानी से किसी भी शख्स के व्यक्तित्व के बारे में जान सकते हैं। तो आइए डालते हैं एक नजर..

  1. वे अच्छे श्रोता होते हैं

जिनकी आखें हरे रंग की होती है वो ना केवल अच्छे वक्ता हैं, बल्कि अच्छे श्रोता भी हैं। वे बहुत चौकस, बुद्धिमान और हर चीजों के बारे में जानने के लिये उत्सुक रहते हैं। इनमें हर कामों को करने के लिये ललक होती है। आत्मविश्वास कूट कूटकर भरा होता है ये लोंगों को जल्द ही अपनी ओर आकर्षित कर लेते है। ये लोग हर किसी कि परेशानियों और उनकी समस्यायों को दूर करने का प्रयास करते है।

  1. वे बहुत जिज्ञासु होते हैं

आपके आसपास या घर के किसी बच्चे की आखें हरें रंग की है तो आप जान सकते है ये लोग कितने जिज्ञासु प्रवृति के होते है हर कुछ जानने के उत्सुकुता इनके अंदर होती है। जब ये बड़े हो जाते हैं तब भी इनकी उत्सुकता इनके साथ उतनी ही बढ़ती जाती है। उन्हें हर चीज के बारे में जानना और करने की ललक होती हैं। उनकी यह इच्छा है कि हर चीजों से वो ज्यादा से ज्यादा ज्ञान अर्जित करें। इन्हें रहस्यमयी चीज़ों की खोज़ करना बेहद पंसद होता है। इसलिये ये लोग सवाल ज्यादा करते है। हालांकि, कुछ लोग इन्हें अनदेखा भी कर जाते है क्योकि ये हर चीज के बारे में पूछताछ करने के लिए परेशान करते रहते हैं।

  1. उन्हें कुटिल माना जाता है

ऐसी आखें वाले लोग अपने आप में जीना ज्यादा पसंद करते है। इनके अंदर कुछ जैलेसी की भी भावना पाई जाती है। जिसके कारण लोग इन्हे गलत और कुटिल मानते है। ये लोगों को अपनी बातों के द्वारा जल्दी ही आकर्षित कर लेते हैं लेकिन अपनी बातों को किसी दूसरे से कभी भी शेयर नही करते। उन्हें गुप्त रखते हैं। ये लोग अपने आप में खोए रहते हैं जिस वजह से इनके साथ रहना थोड़ा मुश्किल होता है

  1. हरी आंखों वाले लोग रहस्यमय होते हैं हरी आंखों वाले वाले रहस्यमयी और आजाद ख्यालों वाले होते हैं। ये किसी की बात को मानने के लिये कभी तैयार नही होते। इसलिये ये लोग एक ही जगह पर रहकर काम नही करते। ज्यादातर बाहर रहना इन्हें काफी अच्छा लगता है।
  2. ये ईर्ष्यालु होते हैं

माना जाता है कि हरें रंग की आखों वाले लोग ईर्ष्या से भरे होते है। ये भूरे रंग के आंखों वाले की तुलना में इनमें ईर्ष्या की भावना अधिक होती हैं। लेकिन इसके अलावा ये लोग मीठा बोलने वाले और दयालु स्वभाव के होते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *