जानिए चेस्ट कैसे बनाएं या बढ़ाएं, और कौन सी एक्सरसाइज करे
इस बदलते दौर में युवाओं में बॉडी बनाने का चस्का खूब है और उसके लिए तरह-तरह के फॉरमूले भी अपनाते हैं। खैर फिट रहना और ख़ूबसूरत दिखना किसे पसंद नहीं होता है। हम सभी चाहते हैं कि लोग हमारी बॉडी और सुंदरता की तारीफ़ करे।
एक बढ़िया मस्कुलर बॉडी का हिस्सा होती है चौड़ी छाती। अगर आप भी चाहते है की लोग आपके चेस्ट के शेप के और खूबसूरती के दिवाने हो जाएं, तो हम आपको बता रहें है ये आठ तरीके जिनको रोज़ाना करके आप अपनी चेस्ट बढ़ा सकते हैं और छाती की शेप बेहतर बना सकते हैं।
डिक्लाइन डंबल प्रेस एक्सरसाइज है छाती चौड़ी करने का तरीका –
डिक्लाइन डंबल, चेस्ट के लिए बहुत लाभदायक है। इसे करने के लिए बेंच को डिक्लनाइन एंगल में सेट करें और दोनो हाथों में डंबल ले लें। इस बात का ध्यान रखें की यदि बेंच गद्देदार नहीं है तो अपने पैरों के सहारे बेंच का संतुलन बनाए रखें। इसे करते हुए सावधानी रखे और ठीक तरीक़े से करें। वन आर्म डिक्लाइन डंबल बेंच प्रेस, केंद्रीय तंत्रिका तंत्र को तनाव में लाता है, जिससे दिल की गति तेज़ होती है और हमारे सीने में कसाव आता है साथ ही सीने की चर्बी कम होती है। यदि ये एक्सरसाइज़ आपको आसन लगता है, तो डंबल का वजन बढ़ाएं। अगर आपको ये व्यायाम थोड़ा कठिन लगता है, तो लगभग 4 हफ्ते तक डंबल चेस्ट प्रेस व्यायाम से आप अपनी क्षमता बढ़ा सकते हैं।
सीने में कसाव लाने के लिए करें केबल क्रॉसओवर एक्सरसाइज –
जब आप अपने सीने में चारो ओर से कसाव लाना चाहते हैं, तो आपको एक-एक हिस्से पर ध्यान देना होता है। साथ ही सबसे पहले पेक्स को टारगेट करना होगा। केबल क्रॉसओवर एक्सरसाइज कमज़ोर मांसपेशियों को मज़बूत बनाने का काम करती है। जबकी अन्य एक्सरसाइज़ मांसपेशियों के असंतुलन को ठीक नहीं करते हैं। ये एक्ससाइज मसल्स में कसाव लाने के लिए बहुत ही लाभदायक है।
चेस्ट बनाने के नुस्खे में करें इंक्लाइन डंबल प्रेस –
इस व्यायाम के माध्यम से जब हम दोंनो हाथों से वजन को उठाते हैं, तो गति की सीमा बढ़ती है, जिससे पेक्स बहुत अधिक सक्रिय हो जाते हैं। जब हमारे दोंनो हाथ शीर्ष पर होते हैं तब पेक्स पर सबसे ज़्यादा दबाव पड़ता है। हमारे मसल्स को पता होना चाहिए की कब अधिक सक्रिय होना है और कब आराम की स्थिति में। हमें इस बात का ध्यान भी रखना चाहिए की सबसे ज़्यादा तनाव दायं हाथ की मांसपेशियों पर हो।
चेस्ट बनाने के लिए एक्सरसाइज है केबल चेस्ट प्रेस –
केबल चेस्ट प्रेस हमारी मांसपेशियों को अन्य व्यायाम की तुलना में, दूसरे तरीक़े से बढ़ाने में मदद करता है। क्योंकि इस व्यायाम को करते समय हम प्रतिरोध के खिलाफ काम करते हैं। केबल चेस्ट प्रेस व्यायाम करते समय मांसपेशियों पर तनाव बढ़ता है, जिससे प्रोटीन का संश्लेषण और क्षमता बढ़ जाती है।
मेडिसीन बॉल थ्रो एक्सरसाइज है सीना बढाने का उपाय –
मेडिसिन बॉल हमारे लिए बहुत ही लाभदायक है और इसके कई उपयोग हैं। इस व्यायाम से हमारे शरीर में ताक़त और गति दोनों में इजाफा होता है। ये एक्ससाइज़ चेस्ट के लिए बहुत फ़ायदेमंद साथ ही कमर से ऊपर के मांसपेशियों को मज़बूत बनाता है और पेट की मांसपेशियों में भी तनाव लाता है।
सीना फुलाने का तरीका है डंबल बेंच प्रेस –
हिन्डीफ्लैट डंबल बेंच प्रेस एक्सरसाइज़ चेस्ट को बेहतर शेप देने के लिए सबसे प्रभावी व्यायाम है। फ्लैट डंबल बेंच प्रेस ट्राईसेप्स और डेल्टॉइड को शेप देने में अहम भूमिका निभाता है। डंबल से जब हम व्यायाम करते हैं तो दोनों हाथों में बराबर वजन उठाते हैं, जिससे हमारी मांसपेशियों का संतुलित विकास होता है, जबकी बारबेल में ऐसा नहीं होता है।