जानिए आपके बच्चे को कितनी देर की नींद लेनी चाहिए?
बच्चा रात को सोता नहीं है। रात को बीच-बीच में उठकर रोने लगता है। ऐसी कई शिकायतें माता-पिता को होती हैं पर करना क्या है यह उन्हें नहीं पता होता। इससे बच्चे को और पेरेंट्स दोनों को ही दिक्कत होनी शुरू हो जाती है। इस आर्टिकल में हम आपको बच्चे को स्लीप ट्रेनिंग देने के कुछ तरीके बताएंगे।
हर व्यक्ति के लिए उसकी उम्र के हिसाब से नींद लेने की जरूरत होती है। ठीक इसी तरह बच्चों के साथ भी है। चार से 11 महीने में एक बच्चे को करीब 12 से 15 घंटे की नींद चाहिए होती है।
बच्चों को सुलाने के लिए माता-पिता या केयर टेकर को उठकर उन्हें सुलाना पड़ता है। इसमें शुरुआती दौर में बच्चे काफी रोते हैं, इसके बाद उन्हें धीरे-धीरे आदत हो जाती है।
चाहे दोपहर की नींद हो या रात की नींद यदि आप चाहते हैं कि बच्चा अच्छी नींद सोए तो उसे कुछ ऐसा खिलाएं, जिससे उसकी नींद भूख के कारण ना टूटे।
बच्चों के सोने-उठने के समय में भी वह समझौता करने लगते हैं। ऐसा ना करना भी स्लीप ट्रेनिंग का ही हिस्सा है। जो समय निर्धारित किया हो प्रतिकूल परिस्थितियों में भी उसपर कायम रहने की कोशिश करें।