जानिए बालों को सीधा करने के आसान तरीके
लंबे घने काले बाल ही नहीं आजकल सीधे बालों की चाहत भी लोगों में काफी देखी जा रही है। बिना उलझन चमकदार बाल हर किसी की सुंदरता में चार चांद लगा देते हैं। इसलिए आजकल ज्यादातर लड़कियां स्ट्रेट बाल कराना चाहती हैं। अगर आप भी बाल सीधे करने के तरीके ढूंढ रहे हैं आज हम आपको बालों को कैसे सीधा करे इसके बारे में बनाने जा रहे है
बाल सीधे करने के तरीके
बाल सीधे करना चाहते हैं तो हेयर रीबॉन्डिंग का तरीका अपना सकते हैं। बालों में मौजूद अमीनो एसिड के कारण ही हमारे बालों का स्ट्रक्चर तय होता है। और बालों में एक तरह का नेचुरल बॉन्ड होता है, हेयर रीबॉन्डिंग में इस बॉन्ड को बदलने का काम किया जाता है। पुराने कर्ली बॉन्ड को समाप्त करके नए सीधे बॉन्ड के लिए बालों को तैयार किया जाता है।
जैपनीज हेयर रीबॉन्डिंग
जैपनीज हेयर रीबॉन्डिंग भी अन्य ट्रीटमेंट की तरह करीब छह माह तक टिका रहता है। बालों के प्रकार के अनुसार बालों पर क्रीम लगाई जाती है। इसके बाद स्ट्रेटनर से बाल सीधे कर दिए जाते हैं। इसके बाद एक और अन्य प्रकार का केमिकल बालों में लगाया जाता है। कुछ समय इसे रखने के बाद बालों को कंडीशनर से धो दिया जाता है। जो लोग बाल सीधा करना चाहते हैं उनके लिए यह जान लेना जरूरी है कि जैपनीज हेयर रीबॉन्डिंग में करीब सात से आठ घंटे का समय लगता है। एक दो दिन बाद फिर से सलून में जाकर अन्य प्रोसेस फॉलो करना पड़ता है। माना जाता है कि इससे अन्य तरीकों के बजाए ज्यादा बालों को नुकसान पहुंचता है।
हेयर रिलेक्सर
हेयर रिलेक्सिंग को केमिकल स्ट्रेटनिंग भी कहा जाता है। यह दो तरह से किया जाता है। लाइ और लाइ रहित। लाइ रिलेक्सर, नो लाइ रिलेक्सर से ज्यादा कठोर होते हैं। हेयर रिलेक्सर का और कोल्ड स्मूथनिंग में बहुत अंतर नहीं है। अगर अंतर है तो बस उपयोग में लाए जाने वाले केमिकल का। इसमें भी केमिकल की मदद से हेयर बॉन्ड को सीधे होने के लिए तैयार किया जाता है। बालों के बॉन्ड को तोड़ने पर ही वह कर्ली से सीधे हो पाते हैं।