किसी WHATSAPP चैट को हमेशा के लिए म्यूट कैसे कर सकते हैं? जानिए स्टेप

आप व्हाट्सऐप पर परमानेंट म्यूट फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं जिसे कंपनी ने हाल ही में रोल आउट किया है। इस नए फीचर को “Always Mute” नाम दिया गया है। कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से इसकी घोषणा की है।

इसलिए एंडरोइड, iOS और वेब यूजर्स एक चैट को हमेशा के लिए म्यूट कर सकते हैं। पहले यह सीमा 8 घंटे से एक हफ्ते तक के लिए थी। क्या आप जानते हैं कैसे WhatsApp पर नोटिफिकेशन्स को म्यूट किया जाता है? चलिए जानते चैट को पेरमानेंटली म्यूट करने का तरीका…

सबसे पहले अपने डिवाइस में Whatsapp ओपन करें।
होम स्क्रीन पर इंडिविजुयल चैट या ग्रुप चैट ओपन करें। (एंडरोइड)
अगर आप आईफोन यूजर हैं तो कोंटेक्ट नेम पर टैप कर के कोंटेक्ट इन्फो ओपन करें।
इसके बाद थ्री डोट्स पर टैप करें।
दिए गए विकल्पों में से म्यूट नोटिफिकेशन पर टैप करें।
अब आपको तीन विकल्प मिलेंगे, 8 घंटे, 1 हफ्ता या हमेशा।
हमेशा के लिए चैट म्यूट करने के लिए Always विकल्प को चुनें।
इस तरह आप व्हाट्सऐप पर किसी भी चैट को म्यूट कर सकते हैं और कभी भी, कहीं भी वापिस चैट को अनम्यूट भी कर सकते है। अनम्यूट करने के लिए भी आपको समान प्रोसैस फॉलो करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *