क्या आपने देखी है? धरती के सबसे “घातक और खतरनाक” मछलियां।

इंसानों पर आक्रमण करने के लिए एक ग्रेट वाइट शार्क बहुत ही फेमस है। जिसे समुद्र में सबसे खतरनाक जीव भी माना जाता है। लेकिन क्या आपको पता है इस दुनिया में दूसरी कई और भी मछलियां है, जो शार्क से भी ज्यादा खतरनाक है। आज हम ऐसे ही मछलियों के बारे में आपको जानकारी देंगे।

5) लायन फिश:-लायन फिश इंडो पेसिफिक औरअटलांटिक महासागर में पाई जाती है। इसके लाल, सफेद भूरे और काले रंग के बैंड होते हैं। इस मछली की लंबाई 5 से 35 सेंटीमीटर होती है। और वजन 1.3 किलोग्राम तक होता है। इसके पेटेरोल फिन्स और जहरीले स्पाइन्स होते हैं, जो कि बहुत दर्दनाक होते हैं। लायन फिश का जहर भी जानवरों के साथ इंसानों को भी बहुत खतरनाक साबित होता है। इसके काटने पर बहुत तेज दर्द होता है, साथ ही सांस लेने की तकलीफ और उल्टी होती है।

4) पफर फिश:-यह फिश दिखने में सुंदर तो लगती है, लेकिन यह बहुत ही जहरीली होती है। जापान, चाइना, फिलीपींस और मेक्सिको में पाई जाती है। यह आकार में ज्यादा बड़ी नहीं होती लगभग 10 साल तक जिंदा रहती है। इस मछली में साइनाइड से भी ज्यादा खतरनाक जहर होता है। जो कि किसी भी जीव या इंसान को पैरालाइज कर सकता है।

3) इलेक्ट्रिक ईल :-इलेक्ट्रिक ईल अमेजॉन और ओरोनाका नदी में रहती हैं। इसकी लंबाई 2 मीटर और वजन 20 किलो तक होता है। यह मछली भी इलेक्ट्रिक रे की तरह करंट छोड़ने के लिए जानी जाती है। इसके शरीर में इलेक्ट्रो साइट्स नामक 6000 से ज्यादा विशेष प्रकार की कोशिकाएं होती है। यह मछली अपने शिकार को 600 वोल्ट बिजली का झटका दे सकती है। इलेक्ट्रिकल के बिजली का झटका इतना खतरनाक होता है कि इससे इंसान का हार्ट फेल भी हो सकता है। और उसकी मौत भी हो सकती है।

2) पिराना :-पिराना फ्रेश वाटर की खतरनाक और जानलेवा मछली है। जो अपने रेजर के जैसे तेज धार त्रिकोणीय आकार के दात के लिए पहचानी जाती है। यह दक्षिण अमेरिका के नदियों में रहती है। पिराना हमेशा झुंड में शिकार करती है। यह अपने से बड़े मछली एवं जीवो का शिकार करती है। यह भूखी पीराना इंसानों पर हमला कर सकती हैं। अमेजॉन में इंसानों पर हमला करना फिर आना के लिए आम बात है।

1) बॉक्स जेलीफिश:-यह मछली एशिया, कैलिफोर्निया, जापान, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के समुद्र में पाई जाती है। यह पारदर्शी फिश है, जो पानी में 7.4 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से तैर सकती है। पानी में इसे देखना मुश्किल होता है। बॉक्स जेलीफिश नेमीटोसाइट्स नामक जहर पैदा करती है। जिससे पहले दिल काम करना बंद कर देता है, धड़कन रुक जाती है, और फिर मौत हो जाती है। हर साल 100 लोग इस के हमले के शिकार होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *