3 आसान तरीके जिससे पावर कट के बाद भी फ्रिज में भोजन लंबे वक्त तक रहेगा सुरक्षित

हमारे देश में अब भी कुछ जगह ऐसी है जहां बिजली की सुविधा ठीक नहीं है। जहां पावर कट बहुत अधिक होता है। ऐसे में वहां बिजली से चलने वाले उपकरणों का उपयोग करना थोड़ा मशकिल हो जाता है। हमारे देश में खाद्य पदार्थो और भोजन को एक लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए फ्रिज का बहुत अधिक इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन अचानक पावर कट होने से फ्रिज में रखे भोजन की गुणवत्ता खराब भी हो सकती है। जब तक फ्रिज ठंडा रहता है तो भोजन की गुणवत्ता बनी रहती है, लेकिन ये गर्म होने पर दुगुनी तेजी से भोजन खराब होने लगता है। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देंगे जिससे आप भोजन को पॉवर कट होने के बाद भी एक लंबे समय तक फ्रिज में भोजन को सुरक्षित रख सकते है।

फ्रिज का दरवाजा हमेशा बन्द रखें:

यदि आप फिज का दरवाजा हमेशा बन्द रखते है तो फ्रिज ज्यादा देर तक ठंडा रहेगा। पावर कट होने के बाद जहां तक संभव हो फ्रिज को बंद रखें। पावर कट होने के बाद लगभग 4 घंटे तक फ्रिज ठंडा रहता है, और दरवाजा बंद रहने से ये 24 घंटे की अवधि देता है।

तापमान जानने के लिए थर्मोमीटर रखें:

फ्रिज का तापमान जानने के लिए आपको अपने फ्रिज के अंदर एक थर्मोमीटर हमेशा रखना चाहिए जिससे आप पावर कट होने के बाद ये पता लगा सके की आपका फ्रिज और कितनी देर तक ठंडा रहेगा और भोजन को सुरक्षित रख पाएगा।

अपने फ्रिज में अतिरिक्त बर्फ रखें:

पावर कट होने के बाद भी अपने फ्रिज को एक लंबे समय तक ठंडा रखने के लिए अपने फ्रिज में अतिरिक्त बर्फ हो रखें। ये बर्फ आप अपने फ्रिज में पहले से ही जमा कर रख सकते है और जरूरत पड़ने पर इसे भोजन व खाद्य पदार्थो के साथ फ्रिज में स्टोर कर दें। इससे पावर कट होने के बाद भी एक लंबे समय तक फ्रिज ठंडा रहेगा और भोजन भी सुरक्षित रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *