डिप्रेशन का नींद पर असर दूर करने के लिए अपनाएं ये तरीके

डिप्रेशन का नींद पर असर काफी गहरा होता है। यह बात कई रिसर्च में सामने आ चुकी है। डॉक्टर भी मानते हैं कि अनिद्रा से पीड़ित लोगों में अवसाद और चिंता का स्तर अधिक होता है। शोधकर्ताओं का मानना है कि जब नींद बार-बार बाधित होती है

Image result for डिप्रेशन

रात को सोने से पहले अपने हाथों, मुंह और पैरों को अच्छी तरह से धो लें। इसके अलावा, आप सोने से पहले सरसों के तेल से मालिश कर सकते हैं। इससे दिमाग शांत रहता है, रक्त संचार बेहतर होता है और नींद बेहतर आती है।

बिस्तर से पहले चाय या कॉफी न पिएं। दरअसल, इससे मस्तिष्क की नसें उत्तेजित होती हैं और नींद नहीं आती है। इसके अलावा, सोने से पहले मीठे भोजन से भी बचना चाहिए।

अगर आप रात को सोने से पहले दूध पीते हैं, तो इसमें एक चुटकी जायफल पाउडर मिलाएं। दूध में आवश्यक अमीनो एसिड होते हैं, जो शरीर में सेरोटोनिन और मेलाटोनिन के स्तर को बढ़ाते हैं। यह अच्छी तरह से सोने में मदद करता है।

रोजाना सुबह टहलने की आदत डालें। इसके अलावा आप तैराकी भी कर सकते हैं। इस प्रकार का शारीरिक व्यायाम आपको गहरी नींद देगा।

सोते समय ज्यादा ना सोचे। इससे आपकी मांसपेशियों में तनाव होता है और नींद में खलल पड़ता है। अपने मन को शांत रखें और सो जाएं। आप एक गहरी सांस लेकर आराम कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *