क्या पिज़्ज़ा और बर्गर खाने से स्किन खराब हो जाती है? जानिये क्या है सच

शायद आपको पता हो भी या न भी हो पिज़्ज़ा और बर्गर में बहुत अधिक मात्रा में कैलोरीज होती है। क्योंकि इसके अंदर बहुत ज्यादा जंक फूड पाये जाते है जैसे आयल, चीज, मियोनिज। और ये जो सारी चीजें है ये वजन को बड़ी तेजी से बढ़ाते है। वजन बढ़ते ही स्किन की सारी समस्याएं भी होनी शुरू हो जाती है जैसे एक्ने, पिम्पल वगैरह वगैरह।

पिज़्ज़ा और बर्गर जैसी चीज़ों को अगर आप रोज खाएंगे तो बहुत ही जल्द उम्र से पहले ही चेहरे पर झुर्रियां देखने को मिल सकती है। अब आप ये पूछेंगे की ये कैसे हो सकता है? तो जनाब हम आपको बता दें कि पिज़्ज़ा और बगैर में मैदे का इस्तेमाल होता है और आप तो जानते ही होंगे कि मैदा स्वास्थ के लिए कितना खतरनाक है।

मैदा पाचनतंत्र के लिए बिल्कुल भी अच्छा नही होता क्योकि इसमे जीरो फाइबर होता है जो आंतो में चिपक कर सड़ने का खतरा बन जाता है। इस वजह से पेट साफ नही हो पाता और पेट से जुड़ी बीमारियां शुरू हो जाती है। पेट अच्छी तरह साफ न होने से इसका प्रभाव हमारे ब्लड सर्कुलेशन के जरिये हमारी त्वचा यानी स्किन पर पड़ता है। पिम्पल, फोड़े, फुंसी, चेहरे पर झाइयां जैसे दिक्कते आनी शुरू हो जाती है।

इसके अलावा पिज़्ज़ा और बर्गर में स्वाद को बढ़ाने के लिए हार्मफुल प्रिजर्वेटिव का प्रयोग किया जाता है इसका बुरा असर हमारे स्किन पर देखने को मिलते है। ज्यादा प्रिजर्वेटिव के सेवन से उम्र से पहले ही आप बूढ़े दिखने लगते है। इसीलिए ज्यादा पिज़्ज़ा बर्गर खाना या रोज इसका सेवन करना स्वास्थ के लिए काफी हानिकारक है वहीँ कभी कभार महीने में एक बार इनका सेवन करने से स्वास्थ पर इसका कुछ खास बुरा असर देखने को नही मिलता। ऐसे सलाह है कि इन हाई कैलोरी और मैदा से बने हुए खाद्य सामग्रियों से जितना दूर रहेंगे उतना ही अच्छा है। वैसे स्वाद चुनना है या सेहत, मर्जी आपकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *