इन आदतों वाली लड़कियों से दूर भागते हैं लड़के, जानिए आप

आप सौम्य स्वभाव की हैं और आपका व्यक्तित्व ऐसा भी नही है कि आप हर पुरुष पर बिना किसी कारण बरस पड़े। मगर फिर भी लड़के आपके नजदीक नही फटकते। आजकल इस तरह की परेशानी से बहुत सी लड़कियां परेशान हैं और समझने की कोशिश कर रहीं हैं कि आखिर उनके साथ ऐसा क्यों हो रहा है, अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं तो आपको बता दें कि इसकी वजह आपकी कुछ ऐसी आदतें हो सकती हैं जिन पर आप ध्यान नही देती है। चलिए जानते हैं लड़कियों की कुछ ऐसी आदतें जिनके चलते लड़के उनसे दूर भागते हैं।

  1. बिल देने की आदत डालें

अक्सर देखा जाता हैं कि जब भी कोई लड़की डेट पर जाती हैं तो अधिकतर वह यहीं चाहती हैं कि उनका बॉयफ्रेंड बिल अदा करें, जबकि हर बार ये रवैया सही नही रहता। आप 21वीं सदी की लड़की हैं इसलिए यह जरुरी है कि आप कई बार बिल अदा करें। इससे आपके बॉयफ्रेंड को भी अच्छा लगेगा और आप दोनों के बीच समानता का रिश्ता कायम होगा।

  1. सोशल मीडिया का भूत सवार रहना

लड़को को ऐसी लड़किया बिल्कुल भी नही भाति जो अपना अधिकतर समय सोशल मीडिया पर बिताती हैं। लड़कों को अपने रिलेशन का ढिंढोरा पीटना अच्छा नही लगता, ऐसे सोशल मीडिया अकाउंट पर बार बार रिलेशनशिप से संबंधित पोस्ट शेयर करना उन्हें परेशान कर सकता है। इसके अलावा अपनी हर एक छोटी से छोटी चीज को सोशल मीडिया पर शेयर करने की आदत आपको आपके बॉयफ्रेंड से दूर कर सकती है, क्योंकि अधिकतर लड़कों के मुताबिक सोशल मीडिया पर अधिक समय बिताना समय की बर्बादी करना होता है।

  1. चुगली करना

अगर आपको चुगली करना पसंद है तो आपकी यह आदत आपको लड़को से दूर कर सकती है। दरअसल लड़कों को इस तरह की लड़कियां बिल्कुल नही भाति जो हर समय दूसरे लड़के लड़कियों की बाते करती रहे। लड़को के मुताबिक इस तरह की लड़कियां अधिक शक्की स्वभाव की होती हैं।

  1. ज्यादा कामकाजी

अपने काम के प्रति इमानदार और समर्पित रहना अच्छी बात है, लेकिन जो लड़किया अपने रिश्तों से ज्यादा अपने काम को अहमियत देती हैं वह किसी लड़को की पसंद नही होती। इसलिए कोशिश करें कि हमेशा अपने रिश्तों और काम के बीच एक बैलेंस बनाकर चलें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *