Natural News

Read Your Way

करवा चौथ Karwa Chauth से 1 दिन पहले करें यह देसी होममेड बेसन फेशियल फिर देखिये कमाल

Karvachauth

शादीशुदा हिंदू महिलाएं करवा चौथ Karwa Chauth का त्योहार मनाती हैं। यह त्योहार पति की लंबी उम्र के लिए मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं अपने लुक का भी खूब ख्याल रखती हैं। लोग हफ्तों पहले से इसकी तैयारी शुरू कर देते हैं। महिलाएं इस दिन सबसे खूबसूरत दिखना चाहती हैं। शाम के इस त्योहार में हर महिला चाहती है कि उसका चेहरा सबसे ज्यादा ग्लो करे। इसके लिए लोग हफ्तों पहले से ही पार्लर जाकर महंगे फेशियल करवाना शुरू कर देते हैं।

आज हम आपको देसी फेशियल के बारे में बताएंगे, जिससे आप कम पैसों में अपने चेहरे पर ग्लो ला सकती हैं। बेसन का फेशियल काफी कारगर होता है। आइए जानते हैं घर पर स्टेप बाय स्टेप बेसन का फेशियल कैसे करें?

क्लींजिंग

इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में 1 चम्मच बेसन और 1 चम्मच दही मिला लें। दोनों को अच्छे से मिला लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाकर 4-5 मिनट तक सर्कुलर मोशन में मसाज करें। बाद में इसे चेहरे पर लगाकर 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। अब एक बार फिर सर्कुलर मोशन में मसाज करें और नॉर्मल पानी की मदद से साफ कर लें।

image-34 करवा चौथ Karwa Chauth से 1 दिन पहले करें यह देसी होममेड बेसन फेशियल फिर देखिये कमाल

मसाज क्रीम बनाएं

इसके लिए एक कटोरी में 1 चम्मच बेसन और 1 चम्मच हल्दी लें। अब इस मिश्रण में कच्चा दूध या गुलाब जल मिलाएं। अब इन सभी चीजों को अच्छे से मिला लें। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे और गर्दन पर अच्छे से लगाएं। इसे चेहरे पर 15-20 मिनट तक लगाएं और फिर नॉर्मल पानी से धो लें।

एक्सफोलिएट करें

अब तीसरे स्टेप में त्वचा को एक्सफोलिएट करें। इसके लिए 1 चम्मच ओट्स और बेसन को अच्छे से पीस लें। इसके बाद इसमें थोड़ा सा कॉर्न फ्लोर मिलाएं। अब इसमें 2-3 चम्मच कच्चा दूध मिलाएं। इन सभी चीजों को मिला लें। इसे त्वचा पर 4-5 मिनट तक स्क्रब करें। कुछ देर लगा रहने के बाद पानी की मदद से साफ कर लें।

बेसन फेस पैक

इसके बाद आपको बेसन का फेस पैक लगाना है। इसके लिए बेसन में नींबू का रस, मलाई और कच्चा दूध मिला लें। सभी चीजों को मिलाकर एक अच्छा पेस्ट तैयार कर लें। आखिर में इस पैक में गुलाब जल की कुछ बूंदें मिला लें। इसे अपनी गर्दन और चेहरे पर अच्छे से लगाएं। 15-20 मिनट तक लगा रहने के बाद चेहरा साफ कर लें।

image-35 करवा चौथ Karwa Chauth से 1 दिन पहले करें यह देसी होममेड बेसन फेशियल फिर देखिये कमाल

मॉइश्चराइजर लगाएं

इसके बाद आखिर में चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाएं। इससे यह सुनिश्चित होगा कि फेशियल के बाद भी आपकी त्वचा रूखी नहीं होगी। बेसन से फेशियल करने के बाद आपकी त्वचा करवा चौथ के लिए तैयार हो जाएगी। आप इसे हफ्ते में दो बार लगा सकती हैं। आप चाहें तो करवा चौथ से 2 दिन पहले भी इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.