PUBG Mobile सीजन 15 में आ रहे हैं कमाल के नए अपडेट्स

पब्जी मोबाइल में लॉबी हमेशा ही आकर्षण का विषय रहा है। हर नए अपडेट के साथ एक नया लॉबी आता है। और इस बार का लॉबी कुछ अलग ही डिजाइन का बना है। पिछले लॉबी के सारे फीचर्स को उलट दिया गया है। जो चीजे राइट में थी उन्हे लेफ्ट में और लेफ्ट वाली चीजों को राइट में कर दिया गया है।

सीजन 15 का सबसे मुख्य अपडेट है Erangle 2.0। इस बार मैप में ढेर सारे लोकेशन्स को पूरी तरह अपग्रेड किया गया है। जैसे कि MYLTA POWER, QUARRY, PRISON और Military Base. इन सभी जगहों को बदलकर एक नया मॉडल बनाया गया है।

पिछले सीजन में Uzi गन में स्कोप लगाने की व्यवस्था की गई थी। इस बार थॉमसन गन में की गई है। नए अपडेट के आने के बाद आप थॉमसन गन में रेड डॉट या होलोग्राफिक साइट को लगा सकते हैं।

आप ऊपर दोनों तस्वीर में देख सकते हैं कि थॉमसन गन में रेड डॉट और होलो साइट कैसे दिखेंगे। यह एक कमाल का अपडेट होने वाला है।

नए अपडेट में स्पौन आइलैंड को बदल दिया गया है। जो टूटा हुआ जहाज सामने रनवे पर रहता था उसे रनवे के लेफ्ट साइड में शिफ्ट किया गया है। साथ ही चारों तरफ तोपों की मंडली लगाई गई है।

एक और गन का अपडेट है। डीबीएस शॉट गन जो पहले सिर्फ ड्रॉप्स में मिलता था अब क्लासिक मैच में नॉर्मल गन की तरह ही मिलेगा। डीबीएस अब नए यरांगल मैप में एक आम गन हो चुका है। इसे खोजने के लिए अब ड्रॉप की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *