Madcap boy wanted to marry 15-year-old girl, refused to do it

सिरफिरा लड़का करना चाहता था 15 साल की लड़की से शादी, मना करने पर कर दिया यह काम

महिलाओं की सुरक्षा के लिए देश में कड़े कानून लागू किये गए हैं, लेकिन उसका कोई फायदा होता नहीं दिख रहा है। आये दिन कोई ना कोई मासूम किसी सिरफिरे का शिकार हो जा रही है।

हाल ही में शहर के बाड़ेवाल इलाकें में घर में सो रही मासूम लड़की के ऊपर बहन के देवर ने तेजाब फेंक दिया। इस वजह से मासूम लड़की लगभग 50 प्रतिशत तक झुलस गयी है। लड़की के साथ सो रही उसकी माँ भी तेजाब के हमले में जख्मी हो गयी।सोती हुई लड़की के ऊपर फेंक दिया था तेजाब

लड़की ने कहा कि आरोपी मनीष उसके ऊपर शादी का दबाव बनाते हुए रोजाना परेशान करता था। मंगलवार को उसनें मनीष को डांटा था। इससे नाराज मनीष रात में लगभग 12 बजे घर में घुसा और उसके ऊपर तेजब फेंक दिया।

तेजाब के हमले में लड़की का चेहरा और एक बाजू गला झुलस गया है। हमले में लड़की माँ माँ के ऊपर भी तेजाब की कुछ बूंदे गिरी, जिससे वह भी घायल हो गयी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हमले के बाद पीड़िता को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भारती करवाया गया है।कई दिनों से कर रहा था लड़की को परेशान

पीड़िता ने बताया कि मनीष परेशान करता था तब उसने लड़के की माँ से इसकी शिकायत की थी, इसपर उल्टा उसकी माँ ने हँसते हुए उसे ही गलत बता दिया। पीड़िता ने कहा कि अगर वह अपने बेटे को समझाती तो उसकी जिंदगी बर्बाद होने से बच जाती। पीड़िता ने बताया कि उसकी बहन की शादी अप्रैल 2017 में हुई थी, उसके बाद से ही लगातार आरोपी उसे परेशान कर रहा था। मैंने इसके बारे में अपनी माँ को भी बताया था। जब भी स्कूल जाती थी तो वह रास्ते में परेशान करने के लिए आ जाता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *