जानिए विश्व के तेल (पेट्रोल और डीजल) उत्पादक देश कौन से हैं?
पेट्रोल और डीज़ल बनाने के लिए कच्चे तेल की ज़रूरत होती हैं। कच्चा तेल विशेष रूप से सभी अरब देश, अमेरिका, रशिया, अफ़्रीका के कुछ देश और साउथ चाइना समुंदर में पाया जाता हैं।
और भी कई देश हैं जहाँ कम अधिक मात्रा में कच्चे तेल का उत्पादन किया जाता हैं, लेकिन वहाँ के उत्पादन की तुलना में खपत ज़्यादा होती है और इसकी वजह से कच्चा तेल दूसरे देशोंसे आयात करना पड़ता हैं, हमारे देश की मौजूदा स्थिति ऐसेही हैं।
कच्चे तेल को रिफ़ाइनरी में ले जाके उससे पेट्रोल, डीज़ल, एल॰पी॰जी॰, जैसे ईंधनों में परिवर्तित किया जाता हैं। इसके अलावा कच्चे तेल का उपयोग प्लास्टिक तथा पेट्रोकेमिकल के बहुत सारी चीज़ें बनाने में काम आता हैं, जो हमारे दैनन्दिन जीवन का अविभाज्य भाग बन गया हैं।
इससे, सौंदर्य प्रसाधन से लेके साबुन तक और दवाई से लेके रोड बनाने तक और प्लास्टिक थैली से लेके प्लास्टिक की हर एक चीज़ बनाने में इसका उपयोग किया जाता हैं।