अच्छी नींद के लिए हमेशा रखें इन बातों का ध्यान
अच्छी नींद के लिए एक टाइम फिक्स करना होगा और रोज इसी समय पर सोना होगा।
रात के बीच में आपकी नींद खराब न हो इसलिए सोने से पहले चाय,कॉफी, सोडा जैसी चीजों को सेवन ना करें। सोने से छे से सात घंटे पहले चाय या कॉफी का सेवन न करें।
सोने से पहले पानी पीएं और फिर बाथरूम जाएं, ऐसा करने से आपकी नींद बार-बार नहीं खुलेगी और आप सकून से सो सकती हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार सोने से पहले यूरिन कर लेने से ब्लैडर खाली हो जाता है। इससे इंफेक्शन का खतरा भी कम हो जाता है।
सोने से पहले अपने कमरे को थोड़ा ठंडा करें और समय से लाइट बंद करें इससे अच्छी नींद आती है। रिसर्च के अनुसार अपने बेड रूम में रेड लाइट (नाइट बल्ब) का प्रयोग कर सकते हैं। यह सेहत और अच्छी नींद में सहायक होता है।
रोजाना 30 मिनट योगा या एक्सरसाइज करने से भी आपको अच्छी नींद आने में मदद मिल सकती है। सोने से पहले हल्का म्यूजिक आपको शांत कर सकता है और अच्छी नींद सोने में मदद सकता है।
कितने घंटे की नींद जरूरी है यह तो आप समझ चुके हैं लेकिन, टिप्स फॉलो कर आपको अच्छी नींद मिलने में मदद मिलेगी।